Bhagalpur News. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर चार की परीक्षा 15 से, शेड्यूल जारी

टीएमबीयू सेमेस्टर चार परीक्षा की डेट जारी.

— परीक्षा नियंत्रक ने कहा, परीक्षा को लेकर तैयारी अंतिम चरणों मेंटीएमबीयू में स्नातक सत्र 2023-27 सेमेस्टर चार की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू हाेगी. परीक्षा नियंत्रक डाॅ कृष्ण कुमार ने मंगलवार को परीक्षा शेड्यूल जारी किया है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दाेपहर 12.30 बजे तक होगी. दूसरी पाली की परीक्षा दाेपहर 1.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक चलेगी. परीक्षा के लिए विषयाें काे चार ग्रुप में बांटा गया है.

ग्रुप ए में हिंदी, समाजशास्त्र, मनाेविज्ञान, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, पर्शियन. ग्रुप बी में इतिहास, संस्कृत, प्राचीन भारतीय इतिहास, भूगाेल, संगीत, अंगिका, अर्थशास्त्र. ग्रुप सी में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाॅटनी, जूलाॅजी, सांख्यिकी, काॅमर्स, पाॅलिटिकल साइंस, आईआरपीएम, गांधी विचार. ग्रुप डी में दर्शनशास्त्र, अंग्रेजी, ग्रामीण अर्थशास्त्र, गणित, हाेमसाइंस, एंथ्राेपाेलाॅजी.

परीक्षा का कार्यक्रम एमजेसी पांच

15 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप ए, दूसरी पाली में ग्रुप बी की परीक्षा.

16 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप सी व दूसरी पाली में ग्रुप डी की परीक्षा.

एमआइसी छह

17 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप ए, दूसरी पाली में ग्रुप बी18 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप सी व दूसरी पाली में ग्रुप डी की परीक्षा.

एमजेसी सात

19 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप ए, दूसरी पाली में ग्रुप बी20 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप सी व दूसरी पाली में ग्रुप डी की परीक्षा.

एमआइसी

चार

22 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप ए, दूसरी पाली में ग्रुप बी23 दिसंबर काे पहली पाली में ग्रुप सी व दूसरी पाली में ग्रुप डी की परीक्षा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >