भागलपुर : स्थानीय मंडियों में कुछ दलहन और तिलहन को छोड़कर अधिकांश खाद्य पदार्थों के भाव फिलहाल स्थिर बने हुए हैं. वहीं सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली है, जबकि चांदी का भाव स्थिर है. कारोबारियों के अनुसार पिछले दो महीनों से सोना-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रहा और करीब 10 दिनों तक दोनों के भाव स्थिर रहने के बाद अब सोने की कीमत बढ़ी है.
थोक बाजार में चना और अरहर के भाव में तेजी देखी जा रही है, जबकि अन्य प्रमुख अनाजों की कीमतें अपेक्षाकृत स्थिर हैं. खाद्य तेलों के बाजार में भी तेजी का रुख बना हुआ है.
सर्राफा बाजार में सोना चढ़ा, चांदी स्थिर
भागलपुर के स्थानीय सर्राफा बाजार में शनिवार को सोने की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गयी.
- 24 कैरेट सोना: ₹1,59,000 प्रति 10 ग्राम
- 22 कैरेट सोना: ₹1,44,000 प्रति 10 ग्राम
- चांदी: ₹2,36,000 प्रति किलोग्राम
सर्राफा बाजार में कीमतें पहले से ही ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं. कारोबारियों की नजर अब आगे की मांग और बाजार की स्थिति पर है.
दलहन और अनाज के ताजा भाव
स्थानीय बाजार में चना और मसूर दाल के भाव स्थिर बताए गए हैं, जबकि अरहर और मूंग की कीमतों में अंतर देखने को मिल रहा है.
| खाद्य सामग्री | भाव |
| चना व मसूर दाल | ₹72 प्रति किलो |
| अरहर दाल | ₹120–130 प्रति किलो |
| मूंग दाल | ₹98 प्रति किलो |
| कलाई दाल | ₹105–115 प्रति किलो |
| आटा | ₹35 प्रति किलो |
कतरनी चावल की कीमत ₹80 से ₹160 किलो तक
भागलपुर की मंडी में कतरनी चावल गुणवत्ता के अनुसार ₹80 से ₹160 प्रति किलोग्राम तक बिक रहा है. वहीं स्वर्णा चावल करीब ₹40 प्रति किलोग्राम के भाव पर उपलब्ध है.
कतरनी चूड़ा की कीमत ₹110 से ₹130 प्रति किलोग्राम के बीच है. चीनी के 50 किलोग्राम पैकेट का भाव पहले ₹2300 से बढ़कर ₹3200 तक पहुंचा था, जो अब करीब ₹2500 बताया जा रहा है.
तिलहन में तेजी, मंगल तेल के भाव बढ़े
खाद्य तेलों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का रुख देखने को मिल रहा है. कारोबारियों के अनुसार 15 किलोग्राम मंगल तेल का डिब्बा करीब तीन महीने पहले ₹2475 का था, जो बढ़कर ₹2800 और अब ₹2940 तक पहुंच गया है. कलश तेल का भाव करीब ₹2960 बताया गया है.
रिफाइंड पाम तेल की कीमत पिछले दो महीनों से ₹2350 से ₹2450 प्रति 13 लीटर के बीच बनी हुई है. वहीं 15 किलोग्राम भोजन वनस्पति जार की कीमत ₹2480 है.
शादी-ब्याह के सीजन में मांग बढ़ने पर बदल सकते हैं भाव
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार आने वाले दिनों में शादी-ब्याह के सीजन और बाजार में आपूर्ति की स्थिति का असर कीमतों पर पड़ सकता है. मांग और आपूर्ति में बदलाव के साथ कुछ खाद्य उत्पादों के भाव में भी उतार-चढ़ाव संभव है.
