गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों के बाद अब शहर में भी घुसने लगा पानी

लगातार बारिश के कारण भागलपुर में गंगा का जलस्तर खतरनाक रूप से बढ़ रहा है. पानी खेतों तक पहुंचने के बाद अब शहरी इलाकों में भी घुस गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर है.

भागलपुर : लगातार हो रही बारिश के बीच गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इससे भागलपुर के गंगा किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ने लगी है. किसानों को डर है कि अगर जलस्तर इसी रफ्तार से बढ़ता रहा तो गंगा का पानी खेतों तक पहुंच सकता है, जिससे फसलों को नुकसान होने की आशंका है.

गंगा का पानी जिले के कई निचले इलाकों में पहुंचने लगा है. जलस्तर बढ़ने का असर अब शहरी क्षेत्र में भी दिखाई देने लगा है. गंगा से सटे इलाकों में पानी घरों और परिसरों के आसपास पहुंच रहा है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है.

सीएमएस स्कूल परिसर में भी घुसा गंगा का पानी

आदमपुर इलाके की बैंक कॉलोनी में गंगा का पानी घुसने लगा है. वहीं आदमपुर चौक स्थित सीएमएस स्कूल परिसर में भी पानी तेजी से पहुंच रहा है. गंगा किनारे बसे कई घरों में भी पानी प्रवेश करने की स्थिति बन रही है.

शहरी क्षेत्र में गंगा का पानी पहुंचने के बाद नगर निगम भी अलर्ट मोड में आ गया है. निचले इलाकों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच स्थानीय लोगों की चिंता भी बढ़ती जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >