नवगछिया में गंगा-कोसी का घटा जलस्तर, तटबंध सुरक्षित, चारों निगरानी स्थलों पर स्थिति नियंत्रण में

Ganga Kosi Water Level Update : नवगछिया में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट से लोगों को राहत मिली है. सभी तटबंध सुरक्षित हैं और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

Ganga Kosi Water Level Update : नवगछिया अनुमंडल में गंगा और कोसी नदी के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. इससे तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने राहत की सांस ली है. जल संसाधन विभाग की गुरुवार सुबह छह बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार अनुमंडल के चारों प्रमुख निगरानी स्थलों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है. सभी तटबंध सुरक्षित हैं और विभाग की ओर से चौबीस घंटे निगरानी की जा रही है.

इस्माईलपुर-बिंदटोली और राघोपुर में गंगा का जलस्तर घटा

जल संसाधन विभाग की रिपोर्ट के अनुसार इस्माईलपुर-बिंदटोली के स्पर-07 पर गंगा नदी का जलस्तर 29.43 मीटर दर्ज किया गया है. पिछले 24 घंटे में यहां सात सेंटीमीटर की कमी आई है. वहीं राघोपुर में गंगा का जलस्तर 30.62 मीटर रिकॉर्ड किया गया, जहां 10 सेंटीमीटर की गिरावट दर्ज की गयी है. दोनों स्थानों पर नदी का पानी तटबंध के टो (Toe) तक पहुंच रहा है, लेकिन जलस्तर चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे होने के कारण स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है.

कोसी नदी के जलस्तर में भी आई कमी

कोसी नदी के मदरौनी निगरानी स्थल पर जलस्तर 29.26 मीटर दर्ज किया गया है. यहां पिछले 24 घंटे में छह सेंटीमीटर की कमी दर्ज हुई है. नदी का पानी अभी तटबंध के टो तक नहीं पहुंचा है और तटबंध पूरी तरह सुरक्षित बताया गया है. वहीं चोरहर साइट पर कोसी का जलस्तर 30.25 मीटर पर स्थिर बना हुआ है.

बगजान तटबंध पर विभाग की पैनी नजर

बगजान जमींदारी तटबंध के कुछ हिस्सों में नदी का पानी टो को छू रहा है. हालांकि जल संसाधन विभाग ने इसे पूरी तरह सुरक्षित और नियंत्रण में बताया है. अधिकारियों के अनुसार फिलहाल किसी भी निगरानी स्थल पर खतरे की स्थिति नहीं है.

मानसून को देखते हुए जारी है निगरानी

जल संसाधन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मानसून को देखते हुए तटबंधों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है. संवेदनशील स्थलों पर अभियंताओं और कर्मियों को लगातार नजर बनाए रखने का निर्देश दिया गया है, ताकि किसी भी आपात स्थिति से समय रहते निपटा जा सके.

एक नजर में नदी का जलस्तर

निगरानी स्थलनदीवर्तमान जलस्तर24 घंटे में बदलावस्थिति
इस्माईलपुर-बिंदटोली (स्पर-07)गंगा29.43 मीटर7 सेंटीमीटर कमीसुरक्षित, पानी तटबंध के टो को छू रहा है
राघोपुरगंगा30.62 मीटर10 सेंटीमीटर कमीसुरक्षित, पानी तटबंध के टो को छू रहा है, स्थिति नियंत्रण में
मदरौनीकोसी29.26 मीटर6 सेंटीमीटर कमीतटबंध सुरक्षित, स्थिति सामान्य
चोरहरकोसी30.25 मीटरस्थिरस्थिति सामान्य


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vipin Thakur

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >