-टीएमबीयू ने एमबीए सत्र 2022-24 सेमेस्टर चार व सत्र 2023-25 सेमेस्टर टू के परीक्षा शेड्यूल मंगलवार को जारी कर दिया है. सेमेस्टर चार की 29 जुलाई से और सेमेस्टर टू की परीक्षा तीन अगस्त से शुरू होगी. सेमेस्टर चार की परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क के 19 से 22 जुलाई तक परीक्षा फार्म भरायेगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 23 जुलाई को फार्म जमा करा सकते हैं. विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ आनंद कुमार झा ने कहा कि एमबीए सेमेस्टर टू का परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के 25 जुलाई से 26 जुलाई तक जमा करा सकते हैं. जबकि विलंब शुल्क के साथ 27 जुलाई को फार्म भरायेगा. दाेनों परीक्षा का सेंटर एमसीए विभाग को बनाया गया है. एमसीए के निर्देशक प्रो निसार अहमद को केंद्राधीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गयी है.परीक्षा सुबह 11.00 से दोपहर दो बजे तक चलेगी. ————————- एमबीए सेमेस्टर चार का परीक्षा कार्यक्रम – तिथि : पेपर संख्या 29 जुलाई एमबी 401 31 जुलाई एमबी 402 2 अगस्त एमबी 404 6 अगस्त एमबीएमसी 41 : सेल्स एंड डिस्ट्रीब्यूटिंग मैनेजमेंट, एमबीएफसी 41 : बैंकिंग एंड फिनांशियल सर्विस एमबीएचसी 41 : मैनेजमेंट ऑफ चेंज 8 अगस्त एमबीएमसी 44 : स्ट्रेटेजिक मार्केटिंग एमबीएफसी 44 : फिनांशियल डेरिवेटिव्स एमबीएचसी 44 : ग्रुप डायनेमिक्स ————————————————– एमबीए सेमेस्टर टू परीक्षा कार्यक्रम – तिथि : पेपर संख्या तीन अगस्त : एमबी 201 पांच अगस्त : एमबी 202 सात अगस्त : एमबी 203 नौ अगस्त : एमबी 204 12 अगस्त : एमबी 205 14 अगस्त : एमबी 206
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
