भागलपुर सहित चार टीम सेमीफाइनल में

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता में गुरुवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेले गये. इनमें भागलपुर, पूर्णिया, जमुई व सिवान ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में खेले जा रहे राज्य स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल अंडर-15 बालक प्रतियोगिता में गुरुवार को चार क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेले गये. इनमें भागलपुर, पूर्णिया, जमुई व सिवान ने अपने-अपने मैच जीत कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जिला खेल पदाधिकारी जय नारायण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को दो सेमीफाइनल मुकाबले खुले जायेंगे. इसमें पहला सेमीफाइनल पूर्णिया व सिवान के बीच, दूसरा सेमीफाइनल भागलपुर व जमुई के बीच होगा. भागलपुर ने बेगूसराय को 12 गोल से हराया पहला क्वार्टर फाइनल में भागलपुर ने एकतरफा मुकाबले में बेगूसराय को 12 गोल से हराया. भागलपुर की ओर से तीन-तीन गोल सनी कुमार व इंद्रजीत ने किये. दो गोल आर्यन कुमार ने. दो गोल कर्ण कुमार ने, एक गोल पिंटू कुमार व कुणाल कुमार ने भी एक गोल किये. दूसरे क्वार्टर फाइनल में पूर्णिया ने कटिहार को 2-1 से हराया. तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच में जमुई ने सारण को 2-1 से पराजित किया. चौथे क्वार्टर फाइनल में सिवान ने दरभंगा को 3-1 से हराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >