Bhagalpur news स्टेशन पर लावारिस तीन झोले से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है.

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के एक प्रयास को नाकाम कर काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है. यह कार्रवाई स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर फुट ओवर ब्रिज के समीप की गयी, जहां लावारिस अवस्था में रखे गये तीन झोले पुलिस को मिले. आरपीएफ पुलिस के अनुसार सुबह नियमित गश्ती के दौरान प्लेटफार्म संख्या तीन फुट ओवर ब्रिज के पास तीन संदिग्ध झोले दिखाई दिये. आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ में किसी ने अपना दावा नहीं किया. पुलिस ने झोलों की तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब बरामद हुई.

झोलों से निकली महंगी शराब

तलाशी में झोले से कुल 16 बोतल 750 एमएल और 72 बोतल 375 एमएल विदेशी शराब बरामद की गई. इस तरह कुल 39 लीटर विदेशी शराब जब्त की गयी है, जिसकी अनुमानित कीमत 36, 380 रुपये बतायी जा रही है. पुलिस को आशंका है कि शराब की खेप ट्रेन से तस्करी के लिए लायी गयी थी, लेकिन पुलिस की सक्रियता से तस्कर झोले छोड़ कर फरार हो गये.

आरपीएफ की सक्रियता से नाकाम हुई तस्करी

आरपीएफ पोस्ट के प्रभारी इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर के नेतृत्व में इस कार्रवाई को आरपीएफ के एएसआई बी पात्रा व सिपाही अमित कुमार ने अंजाम दिया. आरपीएफ ने जब्त शराब को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि बरामद विदेशी शराब को उत्पाद विभाग को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है. तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. रेलवे स्टेशन पर हुई इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा है.

तीन लीटर शराब के साथ तीन गिरफ्तार

नारायणपुर भवानीपुर पुलिस ने गुप्त सूचना पर रविवार को वाहन चेकिंग के दौरान मनोहरपुर गांव से एक ही बाइक पर सवार गांव के ही तीन युवक गोपाल कुमार, नरेश कुमार व भवेश कुमार को गिरफ्तार किया है. तलाशी में पुलिस ने 2.760 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब पीने के आरोप में मधुरापुर के मंजीत कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: JITENDRA TOMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >