bhagalpur news. अनुकंपा पर बहाल कर्मियों को 16 माह से नहीं मिला वेतन, एफओ को कार्यालय में चार घंटे तक बनाया बंधक

टीएमबीयू में अनुकंपा पर बहाल कर्मियों को 16 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया

टीएमबीयू में अनुकंपा पर बहाल कर्मियों को 16 माह से वेतन भुगतान नहीं किया गया. मामले को लेकर कर्मी बुधवार को उग्र हो गये और वित्त पदाधिकारी को उनके कार्यालय में ही करीब चार घंटे तक बंधक बना रखा. कर्मचारियों व अधिकारी के बीच बकझक भी हुई. कर्मचारियों ने वित्त पदाधिकारी पर गंभीर आरोप भी लगाये. उनलोगों कहना था कि 27 नवंबर 2024 को अनुकंपा के आधार पर नियमानुसार नियुक्ति की गयी है. तब से लेकर अबतक वेतन का भुगतान नहीं किया गया. दरअसल, वेतन की मांग को लेकर कर्मचारी सबसे पहले रजिस्ट्रार से मिले और वेतन भुगतान करने की मांग की. रजिस्ट्रार ने कहा कि वित्त पदाधिकारी से फाइल आने पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी. इसके बाद कर्मचारी वित्त अधिकारी के कार्यालय पहुंचे. अंदर से कार्यालय का दरवाजा बंद कर बंधक बनाया और अंदर ही धरना पर बैठे रहे. इस दौरान कार्यालय का दरवाजा बंद रहने के कारण बाहरी लोग प्रवेश नहीं कर सकें. प्रभात नॉलेज नवंबर 2024 में अनुकंपा पर विवि में नियुक्ति होने पर वेतन भुगतान को लेकर कर्मचारियों ने विवि के कुलपति, रजिस्ट्रार व वित्त पदाधिकारी को कई बार आवेदन दिया, लेकिन अधिकारियों ने नियम की दुहाई देते हुए कहा कि उच्च शिक्षा विभाग को पत्र लिखा गया है. वहां से अनुमति मिलने के बाद ही भुगतान की जायेगी. बता दें कि विवि में अनुकंपा पर आठ आश्रितों की नियुक्ति की गयी थी. वेतन नियमित नहीं मिलने के कारण एक महिला कर्मी ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया था. सूचना मिलने पर प्रभारी कुलपति प्रो विमलेंदु शेखर झा ने उन कर्मचारियों से फोन से बात की और मामले को लेकर रजिस्ट्रार व वित्त पदाधिकारी से बात करने का आश्वासन दिया था. कर्मचारियों ने बताया कि बातचीत में प्रभारी कुलपति ने कहा कि कुछ रास्ता निकाला जायेगा. वित्त पदाधिकारी के कार्यालय से जाने के लिए कहा. इसके बाद कर्मचारी वहां से चले गये. भूख मरने की स्थिति में है घरवाले कर्मचारी विवेकानंद शुभम, नवीन कुमार निकुंज, रोशन कुमार, सिपिन कुमार, राज कुमार मुखिया व गौरव कुमार ने बताया कि 16 माह से वेतन भुगतान नहीं किये जाने से घरवाले के सामने भूख मरने जैसी स्थिति बनी है. बच्चों की पढ़ाई का फीस नहीं दे पा रहे हैं. बीमार पत्नी का दवाई तक खरीदने का पैसा नहीं है. जबकि वे लोग लगातार अपना काम जिम्मेदारी के साथ कर रहे हैं. कर्मचारियों ने बताया कि सरकार ने एक पत्र जारी किया था. इसमें लिखा था कि नियुक्त शिक्षक एवं अनुकंपा के आधार पर नियुक्त शिक्षकेत्तर कर्मियों का वेतन भुगतान विवि द्वारा किया जाये. इस पत्र के आधार पर नवनियुक्त शिक्षकों को भुगतान हुआ, लेकिन कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया गया. पांच बार मामले को लेकर रिमाइंडर सरकार को भेजा वित्त पदाधिकारी ब्रज किशोर प्रसाद ने कहा कि सात कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए सरकार को पांच बार रिमाइंडर भेज चुके हैं. वहां से अनुमति मिलने के बाद ही भुगतान होगा. नियम के विपरीत जाकर काम नहीं करेंगे. बताया कि सरकार से जारी पत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि विवि में अनुकंपा के आधार पर हुई नियुक्त से संबंधित कार्रवाई अभिलेख विभाग को उपलब्ध नहीं होगा, तबतक भुगतान नहीं किया जायेगा. शिक्षा विभाग से सहमति मिलते ही भुगतान कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >