जमीन विवाद में मारपीट, सरपंच सहित पांच पर मुकदमा

सनोखर थाना क्षेत्र स्थिति अरार गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में जम कर मारपीट हुई

सनोखर थाना क्षेत्र स्थिति अरार गांव में पूर्व से चल रहे जमीन विवाद में जम कर मारपीट हुई. मारपीट में एक महादलित महिला रेखा देवी (30) पति मुन्ना दास गंभीर रूप से जख्मी हो गयी है. जख्मी का अनुमंडल अस्पताल में इलाज चल रहा है. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में सरपंच केशव प्रसाद मिश्र अपने सहयोगी के साथ अपना घर का ढ़ांचा तैयार कर रही दलित महिला पर बांस लाठी से हमला कर रहे हैं. बांस का बना रहा घर पूरी क्षतिग्रस्त दिख रहा है. दलित महिला के मुंह से खून निकल रहा है. हालांकि इस वीडियो की प्रभात खबर पुष्टि नहीं करता है. सनोखर पुलिस त्वरित कार्रवाई कर अरार पंचायत के सरपंच और उसके पुत्र रोशन मिश्रा को अपने हिरासत में ले ली है. सनोखर थानाध्यक्ष रनतेज भारती बताया कि जख्मी के भाई मिथुन कुमार पिता स्व गरीब दास के बयान पर अरार पंचायत के सरपंच केशव प्रसाद मिश्र और उसके बेटे रोशन मिश्र सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है, जिसमे मारपीट करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

मारपीट का आरोपित गिरफ्तार

अनुसूचित जाति के व्यक्ति से मारपीट के आरोपित मनीष मंडल को परवत्ता थाना की पुलिस ने छोटी परवत्ता से गिरफ्तार किया. नवगछिया पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने बताया कि 28 मार्च को छोटी परवत्ता के रामदेव दास का पुत्र सब्जी लेने बाजार गया था. इस दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट कर जाति सूचक गाली गलौज किया था. इस संबंध में इस्माइलपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. कांड के आरोपित को इस्माइलपुर थाना की पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

भवानीपुर गांव में जमीन विवाद में मारपीट

भवानीपुर गांव में रविवार की शाम जमीन विवाद में मारपीट में भवानीपुर गांव के मनोज कुमार दास की पुत्री मुस्कान कुमारी व पत्नी रंजू देवी जख्मी हो गयी. द्वितीय पक्ष से गांव के ही प्रभाकर दास उर्फ दिवाकर दास की पत्नी लक्ष्मी देवी व पुत्री वंदना देवी घायल हो गयी. बीच-बचाव करने गयी जयमाला देवी व अन्य चोटिल हो गयी. पीड़ितों ने बताया कि भवानीपुर पुलिस को सूचना दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >