मधुसूदनपुर में शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर फायरिंग

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में बीते गुरुवार को शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर मारपीट हो गयी. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर दो गोलियां चलायी.

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर में बीते गुरुवार को शराब पीकर गाली देने का विरोध करने पर मारपीट हो गयी. एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पर दो गोलियां चलायी. हालांकि किसी को गोली लगी नहीं. इस घटना में दो लोग जख्मी हुए हैं. घटनास्थल के पास खोखा मिलने की भी तस्वीर सामने आयी है. इसकी पुलिस पुष्टि नहीं कर रही है. महमदपुर निवासी अनिल चौधरी ने पुलिस को दी गयी लिखित शिकायत में बताया है कि शराब के नशे मे धुत चंद्रदेव चौधरी, कपिल चौधरी, अमर चौधरी, सोनू ,रंजीत और संजीत गाली-गलौज कर रहे थे. जब इसका विरोध किया गया तो उन लोगों ने लाठी, डंडे और लोहे के रॉड से पिटाई कर दी. इसमें अनिल का सिर फट गया. पीड़ित ने बताया कि कपिलदेव ने अपने पास से कट्टा निकाल कर जान मारने के नीयत से दो गोलियां चला दी. हालांकि वह बाल-बाल बच गया. पत्नी झुना देवी जब बीच बचाव करने आयी तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटा. इस मामले में मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है. गुरुवार को घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच की थी. लेकिन गोली चलने की बात सामने नही आयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >