Bhagalpur News: चित्रकूट अपार्टमेंट के बेसमेंट की दुकानों में लगी आग

कोतवाली चौक के समीप विशाल मेगा मार्ट की बगल वाली गली स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुधवार देर रात आग लग गयी

– टला बड़ा हादसा, समय रहते फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा

संवाददाता, भागलपुर

कोतवाली चौक के समीप विशाल मेगा मार्ट की बगल वाली गली स्थित चित्रकूट अपार्टमेंट के बेसमेंट में बुधवार देर रात आग लग गयी. देखते ही देखते बेसमेंट से धुएं का गुब्बार निकलने लगा. अपार्टमेंट सहित आसपास के लोगों ने यह देखते ही डायल 112, थाना सहित फायर ब्रिगेड को कॉल कर इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही कुछ ही मिनट में कोतवाली थाना की अग्निशमन छोटी दमकल गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया. इसी बीच सिटी अनुमंडल के फायर ऑफिस से कुल दो बड़े और दो छोटे दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया. जिसने आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि अपार्टमेंट के बेसमेंट में जूते-चप्पलों की दुकानें और गोदाम थी. शॉट सर्किट की वजह से आग लग गयी और जूता-चप्पल होने की वजह से वह तेजी से फैलने लगी.

आसपास के सैकड़ों लोगों व दमकल दल ने मिल कर बुझायी आग

इधर, लगातार बज रहे सायरन और लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनकर अपार्टमेंट सहित आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गये. जिसकी वजह से भीड़ लग गयी. और अग्निशमन विभाग को आग बुझाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ा. आग बुझाने की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही. बताया जा रहा है कि घटना में करीब 10 व्यवसायियों का माल जला है. और लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है. अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी नागेंद्र उपाध्याय ने बताया कि आग पूरी तरह से बुझाने के बाद ही आग लगने के सही कारणों और किन लोगों की दुकानें व अन्य प्रतिष्ठान जले हैं इसकी जानकारी मिल सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SANJIV KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >