Bhagalpur News. सातों विधानसभा क्षेत्र के 22,18,492 मतदाताओं की सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

भागलपुर में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन.

बैठक कर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों को उपलब्ध करायी मतदाता सूचीसमाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन को लेकर राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय व मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई. प्रतिनिधियों को मतदाता सूची हस्तगत कराया गया. अंतिम प्रकाशित निर्वाचक सूची में भागलपुर जिला के पुरुष निर्वाचकों की संख्या 11,43,917 है. महिला निर्वाचकों की संख्या 1074488 व अन्य निर्वाचकों की संख्या 87 और कुल निर्वाचकों की संख्या 22,18,492 है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर अर्हता तिथि 01.07.2025 के आधार पर संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के अंतर्गत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया. इसे सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला निर्वाचन कार्यालय और अन्य निर्धारित स्थलों पर अवलोकन के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है. बैठक में सहायक समाहर्ता जतिन कुमार, उपनिर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी, जदयू जिलाध्यक्ष विपिन बिहारी सिंह, नवगछिया के जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, राजद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, सीपीआइएम सचिव दशरथ प्रसाद, बीएसपी जिलाध्यक्ष रवींद्र कुमार दास, भाजपा के नवगछिया जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद उपस्थित थे.

विधानसभावार मतदाताओं की संख्या

विस क्षेत्र : पुरुष : महिला : थर्ड जेंडर : कुलबिहपुर : 135093 : 128189 : 12 : 263294

गोपालपुर : 141492 : 133603 : 07 : 275102पीरपैंती : 176886 : 164592 : 06 : 341484

कहलगांव : 178432 : 164358 : 14 : 342804भागलपुर : 175728 : 168399 : 22 : 344149

सुलतानगंज : 164799 : 151314 : 18 : 316131नाथनगर : 171487 : 164033 : 08 : 335528

कुल : 1143917 : 1074488 : 87 : 2218492

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >