मोटर ठीक करने से मना करने पर दो पक्षों मे मारपीट, आधा दर्जन घायल

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया पचकठिया गांव में मोटर ठीक करने से मना करने पर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी.

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भतोड़िया पचकठिया गांव में मोटर ठीक करने से मना करने पर दो पक्षों में जम कर मारपीट हो गयी. विवाद सिर्फ इसलिए बढ़ गया कि मोटर मिस्री ने मोटर ठीक करने से मना कर दिया और अगले दिन ठीक करने की बात कही. दोनों पक्षों के बीच करीब 45 मिनट तक बीच चले ईंट-पत्थर में आधा दर्जन लोग जख्मी हुए. घटना की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों पक्ष को शांत कराने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की बात कोई सुनने को तैयार नहीं थे. थानाध्यक्ष को उपद्रवियों को शांत कराने के लिए पुलिस लाइन से बड़ी संख्या में पुलिस बल को बुलवाना पड़ा. पुलिस की सख्ती के बाद मामला नियंत्रण में आया. घटना में भी आधा दर्जन जख्मी हुए थे. प्राप्त जानकारी के अनुसार पचकठिया गांव निवासी संजय यादव अपने घर पर पानी का टंकी लगवा रहे थे. मिस्री मिथिलेश कुमार मंडल उसी के यहां काम कर रहे थे. मिथिलेश को जब संजय काम के लिए बुलाने गया तो उसने कहा कि कल आयेंगे. इसी को लेकर दोनों में पहले विवाद हुआ. इसके बाद मारपीट शुरू हो गयी. संजय को भी सिर में गंभीर चोट लगी है. उसका इलाज जेएलएनएमसीएच में चल रहा है. घटना मे 13 साल का बच्चा गंभीर है, जिसको इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. पुलिस ने दूसरे पक्ष के मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया है. मिथिलेश ने छह नामजद और 15 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. संजय यादव ने भी पांच नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. थानाध्यक्ष सफदर अली ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है. एक पक्ष से एक आरोपित को जेल भेजा गया है. एक बच्चे की स्थिति गंभीर है. मारपीट की घटना में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >