Bihar News: घर पहुंचने से पहले ही ट्रेन बन गई काल, महाकुंभ से लौट रहे पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत

Bihar News: महाकुंभ स्नान से लौट रहे पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई. घर पहुंचने से पहले ही ट्रेन उनकी मौत बन गई. बिहपुर स्टेशन पर रेलवे फाटक पार करते समय यह हादसा हुआ. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए.

Bihar News: भागलपुर के रहने वाले पिता-पुत्री की घर पहुंचने से पहले ही ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई. दोनों महाकुंभ में स्नान कर लौट रहे थे, तभी कटिहार-बरौनी रेलखंड के बिहपुर स्टेशन पर यह हादसा हुआ, जहां झंडापुर निवासी 45 वर्षीय अनिल कुमार साह और उनकी 14 वर्षीय बेटी खुशी कुमारी ट्रेन की चपेट में आ गईं. इस हृदय विदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है.

रेलवे फाटक पार करने की कोशिश बनी मौत की वजह

अनिल कुमार साह और उनकी बेटी खुशी 10 फरवरी को महाकुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गए थे. चार दिन बाद 13 फरवरी की रात वे इंटरसिटी एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे. बिहपुर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के बाद वे रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई और दोनों उसकी चपेट में आ गए. अनिल कुमार साह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल खुशी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

परिवार में मातम, पत्नी बेसुध

इस हादसे की खबर मिलते ही झंडापुर गांव में कोहराम मच गया. अनिल कुमार साह की पत्नी जूही देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. वह बार-बार बेहोश हो जा रही हैं और परिजनों के लिए उन्हें संभालना मुश्किल हो रहा है. मृतक के भाई अमित कुमार साह ने बताया कि अनिल अपने जीवन में पहली बार महाकुंभ में स्नान करने गए थे. उसने कभी नहीं सोचा था कि यह यात्रा उसकी अंतिम यात्रा बन जाएगी.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया शव

बिहपुर जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया. इसके बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया. इस दुखद घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: बिहार में बड़ा रेल हादसा टला, जसीडीह-झाझा रेलखंड पर कटी मिली पटरी…

महाकुंभ का पुण्यस्नान बन गया आखिरी पड़ाव

गांव के बुजुर्ग और पड़ोसी कह रहे हैं कि अनिल कुमार साह को सपना आया था कि इस बार महाकुंभ में स्नान कर पुण्य कमाएंगे. लेकिन उन्हें नहीं पता था कि यह स्नान उनके जीवन का आखिरी पड़ाव बन जाएगा. घर की चौखट तक पहुंचने से पहले ही मौत ने उन्हें निगल लिया.

Also Read: ‘लालू जी जलन हो रही तो लोशन लगाइए, खादी मॉल में मिल जाएगा’, जीतन राम मांझी का लालू यादव पर पलटवार

रिपोर्ट – अंजनी कुमार कश्यप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anand Shekhar

Dedicated digital media journalist with more than 2 years of experience in Bihar. Started journey of journalism from Prabhat Khabar and currently working as Content Writer.

संबंधित खबरें >

bhagalpur news. भागलपुर में विकसित होंगी राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं, धोनी और ईशान किशन की राह पर निकलेंगे नये सितारे

bhagalpur news. पुलिया हटाने के विरोध मामले में जांच करने पहुंचे एसडीएम व नाथनगर विधायक

bhagalpur news. समय पर पूरा करें प्रखंड में संचालित योजनाएं

bhagalpur news. प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे व साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो - लोकभवन ने विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने दिया निर्देश- लोकभवन ने पत्र में कहा, निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायेवरीय संवाददाता, भागलपुरपीजी व कॉलेज में प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना है कि साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो. इसे लेकर लोकभवन के विशेष कार्य अधिकारी न्यायिक कल्पना श्रीवास्तव ने टीएमबीयू सहित सूबे के अन्य विश्वविद्यालयों में पत्र भेजा है. पत्र में विश्वविद्यालयों के शिक्षकों के लिए कार्यभार मानदंड सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है. विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार को लेकर सचिवालय ने विवि प्रशासन को सख्त रुख अपनाने के लिए कहा है. शिक्षकों के कार्यभार को लेकर जारी निर्देश में स्पष्ट कहा कि निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करायी जाये.लोकभवन से जारी पत्र में कहा कि पूर्णकालिक कार्यरत सभी शिक्षकों को सेमेस्टर के दौरान प्रतिदिन कम से कम पांच घंटे तक कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य है. साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि उनका साप्ताहिक कार्यभार 40 घंटे से कम न हो.शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह लागू रहेगापत्र में स्पष्ट रूप से कहा कि न्यूनतम कार्यभार एक शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 30 सप्ताह यानी 180 कार्य दिवसों तक लागू रहेगा. साप्ताहिक 40 घंटे के कार्यभार को छह कार्य दिवसों में समान रूप से विभाजित करने का निर्देश दिया है. कहा कि यूजीसी के प्रावधानों में भी कार्यभार से संबंधित इसी तरह के मानदंड निर्धारित हैं. जिन्हें कानूनी मान्यता प्राप्त है. उनका पालन अनिवार्य है. उन मानकों को सख्ती से लागू कर बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करें.लोकभवन को मिली शिक्षकों के गायब रहने की शिकायतलोकभवन को शिक्षकों के गायब रहने की शिकायत मिल रही है. अंदरखाने की मानें, तो कुछ छात्र संगठन व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कॉलेज व पीजी विभागों में निर्धारित समय से पहले ही गायब रहने की शिकायत लोकभवन से की है. इसे लेकर कुलाधिपति सख्त होते दिख रहे है. ऐसे में कॉलेजों व पीजी विभाग का औचक निरीक्षण भी किया जा सकता है.ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी की नहीं होती है क्लासकॉलेज में ऑनर्स विषय छोड़ सब्सिडियरी विषय की क्लास नहीं होती है. एक दिन पहले छात्र राजद के कार्यकर्ताओं ने एक कॉलेज के प्राचार्य से वार्ता के दौरान कहा था कि एमजेसी (ऑनर्स) विषय की क्लास होती है, लेकिन एमआइसी (सब्सिडियरी) विषय की क्लास नहीं होती है. छात्र संगठन का आरोप था कि एईसी, वीएसी व एसीसी की भी क्लास भी नहीं होती है.लोकभवन के निर्देश का हो रहा पालन - शिक्षक संगठनशिक्षक संगठन भुस्टा के महासचिव प्रो जगधर मंडल ले कहा कि लोकभवन के निर्देश का पालन हो रहा है. यूजीसी के नियमानुसार कॉलेज व पीजी विभागों में पांच घंटे तक शिक्षकों रहते हैं. सारा कार्य करते हैं. यह कोई नई बात नहीं है. शिक्षक लोकभवन के साथ है.

यह भी पढ़ें >