भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
जेएलएनएमसीएच में करीब एक माह से फैक्टर-8 इंजेक्शन खत्म होने से हीमोफिलिया से पीड़ित बच्चों को इलाज में परेशानी हो रही है. जानकारी के अनुसार, पीजी शिशु रोग विभाग में हर सप्ताह तीन से चार मरीज पहुंचते हैं, लेकिन इंजेक्शन नहीं मिलने से उन्हें लौटना पड़ रहा है. बताया गया कि फैक्टर-8 नहीं मिलने पर रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है और जोड़ों में सूजन व चलने-फिरने में दिक्कत होने लगती है.परिजनों ने जतायी नाराजगी
बच्चों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने से परिजनों ने नाराजगी जतायी. कहा कि दूर-दरात से आने के बाद इंजेक्शन उपलब्ध नहीं होने पर परेशानी होती है. कहा कि तेज धूप में अस्पताल आने के बाद भी बच्चों को इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो रहा है. इस बात की भी जानकारी नहीं मिल पा रही है कि इंजेक्शन उपलब्ध कब होगा.