Breaking News : विक्रमशिला सेतु हादसे के बाद सरकार का कड़ा एक्शन, कार्यपालक अभियंता निलंबित

भागलपुर में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के धराशायी होने के मामले में बिहार सरकार ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है.

भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट भागलपुर में उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण विक्रमशिला सेतु के धराशायी होने के मामले में बिहार सरकार ने त्वरित और बड़ी कार्रवाई की है. पथ निर्माण विभाग ने प्रथम दृष्टया लापरवाही बरतने के आरोप में राष्ट्रीय उच्च पथ प्रमंडल, भागलपुर के कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

हादसे के बाद समीक्षा और कार्रवाई

रविवार रात करीब 1.15 बजे पुल के गिरने की घटना के बाद विभाग ने उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की. समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि पुल के रख-रखाव और नियमित अनुश्रवण की जिम्मेदारी एनएच प्रमंडल, भागलपुर की थी. विभाग ने माना कि कार्यपालक अभियंता साकेत कुमार रौशन की अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण यह बड़ा हादसा हुआ.

प्रशासनिक रुख

पथ निर्माण विभाग के उप सचिव द्वारा जारी इस अधिसूचना ने स्पष्ट कर दिया है कि बुनियादी ढांचे की सुरक्षा में कोताही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा. सक्षम प्राधिकार के अनुमोदन के बाद राज्यपाल के आदेश से यह कार्रवाई सुनिश्चित की गई है.

निलंबन के बाद तय किया मुख्यालय

निलंबन की अवधि के दौरान उनका मुख्यालय अभियंता प्रमुख (मुख्यालय), पथ निर्माण विभाग, पटना तय किया गया है. नियमानुसार उन्हें इस अवधि के दौरान जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >