भागलपुर से मनोज कुमार की रिपोर्ट Bhagalpur News : भागलपुर के परिसदन में बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम महिला आयोग आपके द्वार का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा कर रही हैं. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान करना है, ताकि पीड़ित महिलाओं को न्याय के लिए लंबे समय तक इंतजार न करना पड़े. इस दौरान महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि भागलपुर जिले में लगभग 600 महिलाओं के मामले लंबित हैं. जिनमें सबसे अधिक मामले दहेज उत्पीड़न से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कहा कि आयोग की कोशिश है कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाए और उनकी शिकायतों का जल्द से जल्द निपटारा हो. इस विशेष शिविर के माध्यम से पीड़ित महिलाएं सीधे आयोग के समक्ष अपनी बात रख सकेंगी. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायतें लेकर पहुंच रही हैं. प्रशासन और महिला आयोग की टीम मिलकर मामलों की सुनवाई और समाधान की प्रक्रिया में जुटी हुई है.
Bhagalpur News : भागलपुर परिसदन में महिला आयोग आपके द्वार कार्यक्रम, 600 लंबित मामलों के त्वरित निबटारे पर जोर
भागलपुर के परिसदन में बिहार राज्य महिला आयोग द्वारा दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम महिला आयोग आपके द्वार का आयोजन किया गया.
