bhagalpur news. एक हजार करोड़ से बननेवाली एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क परियोजना पर होल्ड

भागलपुर जिले को झारखंड से जोड़ने वाली एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क परियोजना को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है.

भागलपुर जिले को झारखंड से जोड़ने वाली एकचारी-महगामा फोरलेन सड़क परियोजना को फिलहाल होल्ड कर दिया गया है. इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पर मंत्रालय स्तर से विचार किया जा रहा है. इस कारण आगे की प्रक्रिया रोक दी गयी है. पिछले वर्ष जारी टेंडर को तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया था. इसके बाद नये सिरे से टेंडर जारी होने की संभावना जतायी गयी, लेकिन करीब 9 महीने बीतने के बावजूद निविदा प्रक्रिया दोबारा शुरू नहीं हो सकी. इससे पहले इस फोरलेन योजना में प्रस्तावित एयर स्ट्रिप निर्माण का प्रावधान भी हटा दिया गया था. जमीन अधिग्रहण का मामला फंसने से परियोजना रुकी एनएचएआइ के अनुसार यह परियोजना जमीन अधिग्रहण के मामले की वजह से रुकी है. जब तक मामला स्थायी तौर से सुलझ नहीं जाता है, तब तक यह मंत्रालय में विचाराधीन ही रहेगा. महगामा-एकचारी नया फोरलेन के लिए भागलपुर जिला अंतर्गत जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गयी थी. कहलगांव के धनौरा, रामपुर बरहरा, रसूलपुर, एकचारी एवं सन्हौला के सनोखर की 176 जगहों की जमीन ली जानी थी. अधिग्रहण के लिए भूस्वामियों की जमीन को चिह्नित भी कर लिया गया था. चिह्नित जमीन में कुछ जगहों पर सरकारी जमीन भी है. अधिकांश निजी जमीन में धनहर व भीठ प्रकार की है. इसके लिए मिनिस्ट्री से गजट प्रकाशित भी की गयी. साथ ही भूस्वमियों को इस पर आपत्ति जताने का मौका दिया गया है. लेकिन जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. हाइवे निर्माण एक नजर में फोरलेन: महगामा से एकचारी तक लंबाई : 27.25 किमी भागलपुर तरफ: 14.30 किमी झारखंड तरफ : 12.95 किमी माइनर ब्रिज: 03 कल्वर्ट: 71 एलीवेटेड सड़क: एक जगह इंटरचेंज सड़क: एक जगह व्हीकल अंडर पास: 05 हल्के वाहनों के लिए अंडरपास: 03 छोटा वाहनों के लिए अंडरपास: 03 ट्रक व बस ओवरले: 20 लागत : 1006 करोड़ रुपये भूमि अधिग्रहण : 603 करोड़ रुपये फोरलेन निर्माण पर खर्च: 403 करोड़ रुपये एकचारी-महगामा फोरलेन के लिए अब जब तक जमीन अधिग्रहण का मामला नहीं सुलझ जाता है, तब तक इसका नये सिरे से टेंडर नहीं हो सकेगा. फिलहाल प्रोजेक्ट रुका हुआ है. शरद कुमार सिंह, प्रोजेक्ट डायरेक्टर, एनएचएआइ, साहिबगंज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >