पूजा-दिवाली-छठ में घर जाना होगा आसान! ईस्टर्न रेलवे चलाएगा 10 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए ईस्टर्न रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है. ये ट्रेनें बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच चलेंगी, जिससे घर लौटना आसान हो जाएगा.

भागलपुर. दुर्गापूजा, दिवाली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए ईस्टर्न रेलवे ने विभिन्न दिशाओं में पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के परिचालन से बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बीच त्योहारों के दौरान यात्रियों को अतिरिक्त रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है. उपलब्ध विवरण के अनुसार हावड़ा, सियालदह और कोलकाता से रक्सौल, पटना, सीतामढ़ी, गोरखपुर और मधुबनी के लिए स्पेशल ट्रेनें चलायी जाएंगी.

हावड़ा-रक्सौल के बीच दो जोड़ी पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 03041 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 15 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को रात 11 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. इस ट्रेन के सात फेरे होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 03042 रक्सौल-हावड़ा पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

इसके अलावा ट्रेन संख्या 03043 हावड़ा-रक्सौल पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को रात 11 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03044 रक्सौल-हावड़ा 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को शाम 5:45 बजे रक्सौल से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:15 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इस ट्रेन के भी सात फेरे होंगे और निर्धारित स्टेशनों पर ठहराव रहेगा.

सियालदह-पटना के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन

ट्रेन संख्या 03135 सियालदह-पटना पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक प्रत्येक मंगलवार को रात 12:20 बजे सियालदह से रवाना होगी और उसी दिन दोपहर 3 बजे पटना पहुंचेगी. इसके सात फेरे होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 03136 पटना-सियालदह पूजा स्पेशल प्रत्येक मंगलवार को शाम 4:30 बजे पटना से रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:30 बजे सियालदह पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में ट्रेन नैहाटी, बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

सियालदह-सीतामढ़ी के बीच भी सुविधा

ट्रेन संख्या 03133 सियालदह-सीतामढ़ी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:40 बजे सियालदह से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. इस ट्रेन के सात फेरे होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 03134 सीतामढ़ी-सियालदह पूजा स्पेशल 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को शाम 5 बजे सीतामढ़ी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:25 बजे सियालदह पहुंचेगी. दोनों दिशाओं में निर्धारित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है.

सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल के 14 फेरे

ट्रेन संख्या 03131 सियालदह-गोरखपुर पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 26 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को चलेगी. ट्रेन रात 11:40 बजे सियालदह से रवाना होकर अगले दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन के कुल 14 फेरे होंगे.

वापसी में ट्रेन संख्या 03132 गोरखपुर-सियालदह पूजा स्पेशल 14 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को रात 8:35 बजे गोरखपुर से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:40 बजे सियालदह पहुंचेगी. ट्रेन नैहाटी, बांडेल, बर्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी.

कोलकाता-मधुबनी के बीच दो जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

ट्रेन संख्या 03185 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल 13 अक्टूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रात 11:50 बजे कोलकाता से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03186 मधुबनी-कोलकाता 14 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को शाम 4:55 बजे मधुबनी से चलेगी और अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. दोनों ट्रेनों के सात-सात फेरे होंगे. इसी तरह ट्रेन संख्या 03187 कोलकाता-मधुबनी पूजा स्पेशल 16 अक्टूबर से 27 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 11:50 बजे कोलकाता से चलेगी और अगले दिन दोपहर 3:30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या 03188 मधुबनी-कोलकाता 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को शाम 4:55 बजे मधुबनी से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:45 बजे कोलकाता पहुंचेगी. इन ट्रेनों के भी सात-सात फेरे होंगे.

आसनसोल-पटना के बीच भी चलेगी पूजा स्पेशल

ट्रेन संख्या 03511 आसनसोल-पटना पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को दोपहर 1:20 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन रात 8:15 बजे पटना पहुंचेगी.

वापसी में ट्रेन संख्या 03512 पटना-आसनसोल पूजा स्पेशल 18 अक्टूबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रात 9:55 बजे पटना से रवाना होगी. उपलब्ध सूचना में इस ट्रेन के आगे के पहुंचने के समय और विस्तृत ठहराव की जानकारी नहीं दी गयी है.

जनरल, स्लीपर और एसी कोच की सुविधा

ईस्टर्न रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में जनरल सेकंड क्लास, स्लीपर क्लास और एयर-कंडीशंड कोच की सुविधा उपलब्ध होगी. त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन ट्रेनों के परिचालन से नियमित ट्रेनों पर दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ललित किशोर मिश्र

ललित किशोर मिश्र प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से व डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, रेलवे और परिहवन में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >