दुर्गा पूजा के दौरान शांति- व्यवस्था बनाये रखने पर हुई चर्चा

उमाचरण बोस लेन स्थित चन्द्र शेखर मिश्रा के आवास पर शनिवार को सेक्टर-21बी की सेक्टर प्रभारी एसआइ शिवानी कुमारी की अध्यक्षता में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई.

उमाचरण बोस लेन स्थित चन्द्र शेखर मिश्रा के आवास पर शनिवार को सेक्टर-21बी की सेक्टर प्रभारी एसआइ शिवानी कुमारी की अध्यक्षता में प्रबुद्धजनों की बैठक हुई. बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान शांति-व्यवस्था कायम रखने एवं असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने पर चर्चा हुई. सेक्टर प्रभारी ने समाज के आम नागरिकों से सहयोग करने की अपील की. बैठक में चन्द्र शेखर मिश्रा, शशि शेखर शर्मा , संजीव जायसवाल, जीतेन्द्र ठाकुर, अभिनव कुमार, श्याम चंद्रवंशी, विकास कुमार, जितेंद्र राय, लक्ष्मण आदि उपस्थित थे. दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने लिया विसर्जन घाट का जायजा

श्री श्री 108 दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को अध्यक्ष अभय घोष सोनू के नेतृत्व में विसर्जन घाट का जायजा लिया. स्थायी कृत्रिम तालाब के अलावा अतिरिक्त तालाब बनवाने व स्थायी कृत्रिम तालाब को साफ कराने की मांग की. मार्ग में आने वाले पेड़ों की डाली की कटाई-छटाई की भी मांग की. सुरक्षा को लेकर बरानी थाना के प्रभारी अभय शंकर से चर्चा की. नगर निगम के योजना शाखा प्रभारी आदित्य जायसवाल व इंजीनियर भी उनके साथ थे. जायजा लेने वालों में महासमिति के संरक्षक कमल जायसवाल, कन्हैयालाल, कार्यकारी अध्यक्ष विनय कुमार सिन्हा, प्रवक्ता सरोज झा, सचिव रवि कुमार शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >