Bhagalpur News : चाचा की शादी में जाने का सपना दिलखुश का गया अधूरा

सुलतानगंज में आग लगने की घटना ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया. रविवार को पनसल्ला पासवान टोला में आग ने पांच घर का सबकुछ बर्बाद कर दिया.

सुलतानगंज में आग लगने की घटना ने शादी के जश्न को मातम में बदल दिया. रविवार को पनसल्ला पासवान टोला में आग ने पांच घर का सबकुछ बर्बाद कर दिया. परिजन शोकाकुल है. ग्रामीणों ने बताया कि अनिल पासवान का रविवार को शादी थी. नौवागढ़ी, मुंगेर बरात देर शाम जाने को तैयारी चल रही थी. आग से दिलखुश (10) की मौत से दुल्हा अनिल पर मानो पहाड़ टूट पडा. छोटू भी चाचा के बरात जाने को तैयार था, उसका सपना अधूरा रह गया. मृतक बच्चा शादी होने वाले अनिल का अपना भतीजा है.

शादी समारोह को शार्ट सर्किट से आग ने सबकुछ कर दिया बर्बाद

बारात जाने वालों को भोजन कराया जा रहा था. सभी टेंट में बैठ भोजन कर रहे थे. इस दौरान शादी समारोह को शार्ट सर्किट की आग ने सबकुछ बर्बाद कर दिया. आग ने देखते ही देखते पांच घरों को चपेट में ले लिया. आग काफी विकराल रूप ले लिया. परिवार के लोगों को कुछ भी घर से निकालने का मौका नहीं. शादी समारोह में कई मेहमान पहुंचे थे. मेहमान का भी समान जल कर राख हो गया. घर के अंदर छोटू को भी परिवार वाले नहीं निकाल पाये, जिससे आग से झुलस कर बच्चे की मौत हो गयी. भतीजे की मौत व घर के सारे सामान जल जाने से बरात नहीं निकली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >