पांच प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों की थानों में प्रतिनियुक्ति

पांच प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों की थानों में प्रतिनियुक्ति

भागलपुर. 2018 बैच में दारोगा बहाली उत्तीर्ण करने वाले प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टरों (दारोगा) ने अपना प्रशिक्षण पूर्ण कर प्रतिनियुक्ति जिले में अपना योगदान देने पहुंचने लगे हैं. भागलपुर भेजे गये पांच प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर को प्रशिक्षण के लिए जिले के विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्ति की गयी है. एसएसपी ने इसकी सूची जारी कर दी है.

सूची के अनुसार एसआइ रोहित रितेश को तातारपुर थाना, एसआइ दयाशंकर गौड़ को नाथनगर थाना, एसआइ शैलेश कुमार को इशाकचक थाना, एसआइ रवि कुमार को कोतवाली थाना और एसआइ सार्जेंट रामबचन दास को पुलिस लाइन में प्रतिनियुक्त किया गया है. उक्त सब इंस्पेक्टर प्रशिक्षण प्राप्त करने के साथ-साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >