Bhagalpur News. जून में सोनी टेलीविजन पर दिखेगी नवगछिया की बेटी गरिमा

नवगछिया की बेटी दिखेगी सोनी टीवी पर

– इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन – 5 के टॉप 12 में गरिमा ने बनायी जगहनवगछिया की बेटी गरिमा चौधरी अब राष्ट्रीय टेलीविजन पर अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरती नजर आएंगी. नवगछिया के राजेंद्र कॉलोनी की रहने वाली गरिमा का चयन नृत्य रियलिटी कार्यक्रम इंडियाज बेस्ट डांसर के सीजन – 5 में हुआ है. देश भर के हजारों प्रतिभागियों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद गरिमा ने अपनी बेहतरीन नृत्य प्रतिभा के दम पर शीर्ष 12 प्रतिभागियों में जगह बनायी है. गरिमा जून माह में टीवी पर प्रदर्शन करते दिखाई देंगी. अभी तक आयी जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का प्रसारण प्रत्येक शनिवार और रविवार रात साढ़े नौ बजे सोनी टीवी तथा सोनी लिव पर होगा.

गरिमा ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से निर्णायकों का जीता दिल

गरिमा के पिता शंकर कुमार चौधरी ने बताया कि शूटिंग शुरू हो चुकी है और गरिमा ने अपने शुरुआती प्रदर्शन से ही निर्णायकों का दिल जीत लिया है. गरिमा की पहली प्रस्तुति से प्रभावित होकर सभी निर्णायकों ने खड़े होकर उनका उत्साहवर्धन किया. शंकर चौधरी ने कहा कि उनके परिवार में दूर-दूर तक किसी का नृत्य से कोई संबंध नहीं रहा, लेकिन बचपन से ही गरिमा को नृत्य का बेहद शौक था. वह टेलीविजन पर गाने देखकर खुद अभ्यास करती थीं. धीरे-धीरे उनकी प्रतिभा निखरती गयी और परिवार ने भी उन्हें पूरा सहयोग दिया. गरिमा शंकर कुमार चौधरी और बेबी चौधरी की पुत्री हैं. उनके पिता दिल्ली में एक कोचिंग संस्थान चलाते हैं. गरिमा ने अपनी पढ़ाई दिल्ली स्थित केंद्रीय विद्यालय, विज्ञान विहार से की है. लगातार मेहनत, अभ्यास और परिवार के सहयोग के दम पर उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है. इससे पहले भी गरिमा इसी नृत्य रियलिटी कार्यक्रम के तीसरे सीजन में शीर्ष 12 तक पहुंच चुकी हैं और अपनी प्रतिभा से लोगों का ध्यान आकर्षित किया था.

निर्णायकों ने खड़े हो कर गरिमा का किया उत्साहवर्धन

इस बार कार्यक्रम में प्रसिद्ध कोरियोग्राफर ते टेरेंस लुईस, गीता कपूर, करिश्मा कपूर, जावेद जाफरी निर्णायक की भूमिका में नजर आएंगे. वहीं कार्यक्रम का संचालन हर्ष लिंबाछिया कर रहे हैं. गरिमा की इस उपलब्धि से नवगछिया समेत पूरे भागलपुर जिले में खुशी का माहौल है. भागलपुर के लोग इस बार गरिमा को विनर के रूप में देखना चाहते हैं. जिला पार्षद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने गरिमा के प्रतिभा की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को गरिमा से काफी उम्मीद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >