Bhagalpur news एप डाउनलोड करवा कर 96 हजार की साइबर ठगी

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला के मनीष कुमार के साथ साइबर ठगी हुई है. पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है.

नवगछिया थाना क्षेत्र के मुमताज मोहल्ला के मनीष कुमार के साथ साइबर ठगी हुई है. पीड़ित ने नवगछिया साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. पीड़ित ने बताया कि 18 अप्रैल को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. फोन करने वाले ने किसी जरूरी कार्य का हवाला दे उन्हें एक मोबाइल एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा. जैसे ही उन्होंने उक्त एप्लीकेशन डाउनलोड किया, उनका मोबाइल हैक हो गया. उनके मोबाइल से बिना अनुमति के कई ट्रांजक्शन किये गये और कुल 96 हजार रुपये की निकासी कर ली गयी. यह राशि उनके केनरा बैंक के नवगछिया शाखा स्थित खाते से काटी गयी है. उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. मामले की लिखित शिकायत साइबर थाने में दे कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और संबंधित बैंक खाते से ट्रांजक्शन की जानकारी खंगाली जा रही है.

दहेज हत्या के मामले में महिला सहित दो गिरफ्तार

नवगछिया खरीक थाना की पुलिस ने दहेज हत्या मामले में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित खरीक थाना पूर्वी घरारी का मो नौशाद व नौशाद की पत्नी है. 27 सितंबर 2025 को आवेदन दिया कि उनकी विवाहिता पुत्री की हत्या दहेज के लिए पति एवं ससुराल वालों ने कर कर दी है. खरीक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी. कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया. उसी क्रम में कांड में संलिप्त अभियुक्त मो नौशाद व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >