Bhagalpur. बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा में लगाई डुबकी, जगह-जगह हुए विविध धार्मिक आयोजन

बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रात: जिले के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी.

भागलपुर से दीपक राव बुद्ध पूर्णिमा पर शुक्रवार को प्रात: जिले के विभिन्न गंगा तटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन किया और घड़ा, पंखा, चप्पल, छाता समेत गरमी से बचाव करने वाला सामान को दान किया. बुद्ध पूर्णिमा व बैसाखी पूर्णिमा पर शहर के विभिन्न स्थानों को विविध आयोजन हुए. हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार बुद्ध पूर्णिमा का हिंदू धर्म में भगवान विष्णु ने भगवान बुद्ध व कश्यप के रूप में अवतार लेने की मान्यता है. इस दिन चंद्रमा अन्य पूर्णिमा से अधिक प्रकाशमान होता है. खगोलीय दृष्टि से भी चंद्रमा पृथ्वी के बहुत नजदीक होता है. इस दिन गंगा स्नान कर भगवान विष्णु का पूजन करने एवं घड़ा, पंखा, चप्पल, छाता समेत गरमी से बचाव करने वाले सामान को दान करने की भी परंपरा है. आनंदमार्गियों ने मनाया आनंदमूर्ति का जन्मोत्सव बैसाखी पूर्णिमा पर शुक्रवार को जिले के विभिन्न स्थानों पर आनंदमार्ग के प्रवर्तक आनंदमूर्ति जी का जन्मोत्सव मनाया गया. इसमें श्रद्धालुओं ने आनंदमूर्ति की जय, आनंदमार्ग अमर रहे, मानव-मानव एक है, विश्व बंधुत्व कायम हो, एक चुल्हा, एक चौका एवं मानव समान नारे लगाये. साथ ही बाबा नाम केवलम्-बाबा नाम केवलम् के नारे लगाये. शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भगवान बुद्ध की जयंती पर संगोष्ठी व विविध आयोजन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >