bhagalpur news. कुछ दिनों में शुरू होगा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय निर्माण, नौ कांट्रैक्टरों ने भरा टेंडर

नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय और यूरिनल निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ गयी है

नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालय और यूरिनल निर्माण को लेकर प्रक्रिया आगे बढ़ गयी है. सोमवार को टेंडर की तकनीकी बिड खोली गयी है, जिसमें कुल नौ संवेदकों ने भाग लिया है. अब इन सभी बिड का मूल्यांकन किया जायेगा. मूल्यांकन के बाद जो संवेदक तकनीकी रूप से योग्य पाये जायेंगे, उनके वित्तीय बिड खोले जायेंगे. नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कम दर देने वाले संवेदकों को प्राथमिकता के आधार पर चयनित किया जायेगा. इस पूरी प्रक्रिया के माध्यम से शहर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है.

पहले से चयनित ग्रुप को जारी हुआ कार्यादेश

इससे पहले नगर निगम द्वारा छह ग्रुप शौचालय के निर्माण के लिए संवेदकों का चयन किया जा चुका है. चयनित संवेदकों को कार्यादेश भी जारी कर दिया गया है. अब इन परियोजनाओं पर जमीन पर काम शुरू होने की तैयारी है. कार्यालय अधीक्षक मो रेहान अहमद ने जानकारी दी कि प्रत्येक ग्रुप के अंतर्गत दो-दो शौचालय का निर्माण किया जाना है. इस तरह से शहर के विभिन्न हिस्सों में शौचालयों की संख्या बढ़ेगी और लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

निगम प्रशासन ने संवेदकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे समय पर निर्माण कार्य शुरू करें और निर्धारित अवधि के अंदर इसे पूरा करेंगे. कहा कि समय सीमा के अंदर शौचालय निर्माण का कार्य पूरा कर लेते हैं, तो भुगतान में किसी प्रकार की देरी नहीं की जायेगी. नगर निगम द्वारा इस पूरी योजना के तहत सार्वजनिक शौचालय और यूरिनल निर्माण पर कुल 6 करोड़ 90 लाख 69 हजार 600 रुपये की राशि खर्च की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >