Bhagalpur कॉलेज कमेटी के सदस्य का निधन, शोकसभा का आयोजन

सुलतानगंज के एके गोपालन इंटर कॉलेज कमेटी सदस्य सह राजद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पोद्दार का निधन होने पर सोमवार को कॉलेज मे शोकसभा का आयोजन किया गया.

सुलतानगंज (भागलपुर) से शुभांकर की रिपोर्ट Bhagalpur News : सुलतानगंज के एके गोपालन इंटर कॉलेज कमेटी सदस्य सह राजद के वरिष्ठ नेता राजेंद्र पोद्दार का निधन होने पर सोमवार को कॉलेज मे शोकसभा का आयोजन किया गया. प्रो डीएन सिंह की अध्यक्षता, कार्यक्रम का संचालन प्रबंधक प्रो अर्जुन प्रसाद ने किया. इस दौरान शोकसभा मे स्व राजेंद्र पोद्दार के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया. बताया स्व राजेंद्र हमेशा काॅलेज के विकास कार्य में लगनशील रहते थे. शैक्षणिक कार्य के प्रति सजग रहकर छात्रों के हितों की बात करते थे. उनके निधन से काॅलेज को अपूरणीय क्षति हुईं है. मौके पर इंटर कॉलेज प्राचार्य दिलीप कुमार यादव, श्याम किशोर यादव, एमएलसी प्रत्याशी संजीव कुमार सहित डिग्री काॅलेज व इंटर कॉलेज के सभी शिक्षक, कर्मचारी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MD. TAZIM

MD. TAZIM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >