Bhagalpur News. सदर अस्पताल में सफाई कार्य संतोषजनक नहीं, 50 प्रतिशत राशि कटेगी

सदर अस्पताल की सफाई से सिविल सर्जन संतुष्ट नहीं.

-सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति, भागलपुर ने जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को लिखा पत्र सिविल सर्जन सह सदस्य सचिव जिला स्वास्थ्य समिति, भागलपुर ने जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक को पत्र लिखा है. पत्र में बताया है कि सदर अस्पताल, भागलपुर सहित अन्य कार्यालयों में जीविका द्वारा संपोषित एकता जीविका महिला विकास स्वाबलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, गोराडीह (भागलपुर) के माध्यम से साफ सफाई का कार्य कराया जा रहा है. इस संबंध में निरीक्षण के दौरान हमेशा पाया गया है कि उक्त संस्था द्वारा मानकनुरूप साफ-सफाई न कर कार्यों में ढिलाई बरती जा रही है. साफ-सफाई के दौरान सफाई कर्मी द्वारा सामान्य क्वालिटी का फिनाइल का उपयोग किया जाता है, इसमें किसी तरह का सुगंध नहीं रहता है. एक सप्ताह के अन्दर स्पष्टीकरण समर्पित करेंगे कि क्यों नहीं लगातार कार्य में लापरवाही बरतने, कार्य में शिथिलता एवं असंतोषजनक साफ-सफाई को देखते हुए उनके भुगतेय राशि में से 50 प्रतिशत की कटौती करते हुए भुगतान की अनुशंसा कर दी जाये. साथ ही कार्य में सुधार नहीं होने की स्थिति में उक्त एजेंसी के विरूद्ध नियमनुसार अग्रतर कार्रवाई करते हुए इन्हें हटाते हुए अन्य संस्था से कार्य कराना सुनिश्चित किया जाये. स्पष्टीकरण के गुण-दोष के समीक्षोपरांत अग्रतर निर्णय लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kali kinker mishra

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >