जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स भागलपुर, जीवन जागृति सोसाइटी, रोटरी क्लब एवं आरबीएसके के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार लाजपत पार्क समीप नि:शुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन होगा. यह शिविर सुबह 9:00 से संध्या पांच बजे तक होगा. उक्त जानकारी जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों को दी. बताया कि शिविर में बच्चों के हृदय रोग की निःशुल्क जांच मेदांता पटना के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम करेगी. बताया कि वर्तमान समय में भी कई बच्चे जन्मजात या अन्य हृदय रोग से पीड़ित हैं, लेकिन समय पर जांच और इलाज न होने के कारण समस्या गंभीर हो जाती है. इस शिविर का उद्देश्य ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें सही समय पर चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है. आईपी के कोषाध्यक्ष डॉ राकेश मिश्रा ने बताया कि यदि बच्चों में बार-बार सर्दी-खांसी, सांस लेने में दिक्कत, शरीर या होंठों का नीला पड़ना, जल्दी थक जाना, वजन न बढ़ना, अधिक पसीना आना, सीने में दर्द या बेहोशी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें. डॉ अनमोल आनंद ने बताया कि शिविर में दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है. सोसाइटी के सचिव सोमेश यादव ने कहा कि पंजीकरण शिविर में भाग लेने के लिए 7549738184, 9386115784 पर फोन कर पंजीकरण कराएं.
bhagalpur news. आइएमए हॉल में नि:शुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर 22 को

bhagalpur news. आइएमए हॉल में नि:शुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर 22 को
Copied link
जयप्रभा मेदांता सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पटना, इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स भागलपुर, जीवन जागृति सोसाइटी, रोटरी क्लब एवं आरबीएसके के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सभागार लाजपत पार्क समीप नि:शुल्क बाल हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन होगा