19 अप्रैल के बाद जिले में पहुंचेगी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की कई कंपनियां

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा सीएपीएफ के कई आवासान स्थलों का निरीक्षण किया गया.

वरीय संवाददाता, भागलपुर लोकसभा को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी द्वारा सीएपीएफ के कई आवासान स्थलों का निरीक्षण किया गया. जिनमें उर्दू कन्या उच्च विद्यालय आशानंदपुर, महिला आईटीआई बरारी, राय हरिमोहन बहादुर ठाकुर उच्च विद्यालय बरारी शामिल हैं. आवासन स्थलों पर बिजली, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था के साथ अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था का अवलोकन किया गया. 19 अप्रैल के बाद जिले में सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की कई कंपनियों का आगमन सुनिश्चित है. इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षकआनंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर एवं संबंधित पदाधिकारी थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >