Bhagalpur News: कैंडल मार्च निकाल मतदान के लिए किया जागरूक
कैंडल मार्च निकाल मतदान के लिए किया जागरूक
By Prabhat Khabar News Desk | Updated at :
सुलतानगंज.
बीडीओ संजीव कुमार, बीपीआरओ नीलीमा कुमारी के नेतृत्व में मंगलवार की देर शाम जीविका दीदियों के साथ प्रखंड में देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया. कैंडल मार्च निकाल कर मतदाताओं को जागरूक किया गया. 26 अप्रैल को मताधिकार का प्रयोग अवश्य करने की अपील की. प्रखंड मुख्यालय से निकल अबजूगंज, नवादा होते कैंडल मार्च का समापन किया गया. मौके पर बीएओ अजय मणि के अलावा प्रखंड के सभी जीविका दीदी मौजूद थी. बीडीओ ने बताया कि इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत 85 फीसदी से ऊपर कराने का लक्ष्य है. मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है. बीपीआरओ नीलिमा कुमारी ने मतदाताओं से अपील की है कि पहले मतदान फिर जलपान करें. बीएसओ राकेश कुमार, नगर मिशन प्रबंधक राजेश कुमार सिंह, सीआरपी व एसएचजी समूह की महिलाएं, आशा कार्यकर्ता, सेविकाओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कैंडल मार्च निकाला.
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।