Bhagalpur News. अंग्रेजी में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने पर परीक्षार्थियों ने केंद्रों पर किया हंगामा

परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों ने किया हंगामा.

– टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन की व दूसरी पाली में एमडीसी की थी परीक्षा

टीएमबीयू में स्नातक सत्र 2025-29 सेमेस्टर वन की परीक्षा चल रही है. सोमवार को एमडीसी ग्रुप के तहत दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा आउट ऑफ सिलेबस पूछे जाने पर परीक्षार्थियों ने हंगामा किया. एसएम, टीएनबी कॉलेज सहित कई केंद्रों पर परीक्षार्थी प्रश्न पत्र देखने के बाद उग्र हो गये. परीक्षा बहिष्कार करने की बात करने लगे. इस वजह से करीब आधा घंटा तक परीक्षा बाधित रही. सूचना मिलने पर केंद्राधीक्षक सहित अंग्रेजी विषय के शिक्षक परीक्षा हॉल पहुंचे. हंगामा कर रहे परीक्षार्थियों को किसी तरह समझा-बुझाकर शांत कराया. अंग्रेजी के शिक्षकों ने परीक्षार्थियों से कहा कि प्रश्न सिलेबस से ही पूछा गया है. परीक्षा आप दें. इसके बारे विवि प्रशासन को जानकारी दी जायेगी. मामले को लेकर दोनों कॉलेज के केंद्राधीक्षकों ने विवि के परीक्षा नियंत्रक को सारी जानकारी दी. टीएनबी कॉलेज व एसएम कॉलेज के शिक्षकों के अनुसार प्रश्न पत्र को लेकर कंफ्यूजन हो गया था. परीक्षार्थियों को समझा कर परीक्षा देने के लिए कहा गया. परीक्षा बहिष्कार करने से रोका गया.

परीक्षार्थियों ने कहा, जो पढ़कर आये वह प्रश्न नहीं आया

दोनों कॉलेज के परीक्षार्थियों ने कहा कि सिलेबस के तहत जो पढ़कर आये थे. उससे प्रश्न नहीं पूछा गया था. पिछले साल जो प्रश्न पूछा गया था. उसी आधार पर तैयारी कर आये थे. इस बार प्रश्न और पूछा गया. परीक्षार्थियों ने बताया कि सिलेबस के तहत जो पढ़ाई करायी गयी थी. उससे अलग ही प्रश्न पूछा गया था.

पिछले साल भी अंग्रेजी के प्रश्न को लेकर हुआ था हंगामा

पिछले साल सत्र 2024-28 सेमेस्टर वन के अंग्रेजी विषय में सिलेबस से बाहर पूछे जाने पर परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्रों पर हंगामा किया था. मारवाड़ी कॉलेज केंद्र पर एसएम कॉलेज की छात्राओं का केंद्र बनाया था. छात्राओं ने सिलेबस से बाहर प्रश्न पूछा जाने पर परीक्षा हंगामा किया था. तभी कॉलेज प्रशासन ने एसएम कॉलेज के अंग्रेजी के शिक्षक केंद्र पर पहुंच कर छात्राओं को हंगामा करने से मना किया. समझा-बुझाकर परीक्षा दिलाया.

कोट –

मामले को लेकर शिकायत मिलती है तो इसकी जांच करायी जायेगी. अंग्रेजी विषय में आउट ऑफ सिलेबस को लेकर कुछ कॉलेजों ने जानकारी दी है.प्रो विनोद कुमार ओझा, परीक्षा नियंत्रक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >