Bhagalpur news वार्ड 22 में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण

ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद से प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया.

सुलतानगंज नगर परिषद के वार्ड संख्या 22 में ठंड से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से नगर परिषद से प्राप्त कंबलों का वितरण किया गया. वार्ड पार्षद रीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि विपिन कुमार के नेतृत्व में कंबल असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच वितरित किए गए. कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. इस अवसर पर पार्षद प्रतिनिधि विपिन कुमार ने बताया कि ठंड के मौसम में गरीब और असहाय परिवारों को कंबल मिलने से उन्हें काफी राहत और सुविधा मिली है. कंबल वितरण को लेकर स्थानीय लोगों ने नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों के प्रयास की सराहना की.

जीविका समूह की बैठक में विवाद, पुलिस ने कराया शांत

सुलतानगंज बाथ थाना क्षेत्र के बाथ गांव में शनिवार को जीविका समूह की मासिक बैठक के दौरान आपसी विवाद का मामला सामने आया. बैठक के दौरान दो पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गई, जिसे लेकर दोनों ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए गए. घटना की सूचना मिलते ही बाथ थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित कर मामला शांत कराया. इस संबंध में थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस बल भेजकर विवाद को मौके पर ही सुलझा दिया गया है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. बताया गया कि बैठक में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत भरे गए फॉर्म और योजना के लाभ से वंचित रहने को लेकर समूह की महिलाओं के बीच शांतिपूर्वक चर्चा हो रही थी. इसी दौरान कुछ महिलाओं के विरोध और आपसी मतभेद के कारण माहौल बिगड़ गया और विवाद उत्पन्न हो गया. इधर, जीविका के आजीविका विशेषज्ञ डॉ अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि मामले की कोई जानकारी नहीं है.

रस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक

कोसी पार ढोलबज्जा थाना परिसर में सरस्वती पूजा शांति पूर्वक मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष निशांत कुमार ने की. थानाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत के किसी भी पूजा स्थल पर डीजे नहीं बजेगा. सरस्वती पूजा आपसी भाईचारे के बीच मने. बैठक में ढोलबज्जा पंचायत के वर्तमान मुखिया सच्चिदानंद यादव, भूतपूर्व मुखिया राजकुमार उर्फ मुन्ना मंडल, सरपंच सुशांत कुमार, सुशील कुमार गुप्ता, गुड्डू ठाकुर, विनोद भगत, विनोद यादव, संतोष कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे. सभी ने संकल्प लिया कि आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सरस्वती पूजा मनायेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >