भागलपुर के नवगछिया में भाजपा किसान मोर्चा की बैठक, खाद-बीज और बिजली पर हुआ मंथन

Bhagalpur News: भाजपा किसान मोर्चा की नवगछिया में आयोजित दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक में किसानों के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया.

Bhagalpur News: भागलपुर के नवगछिया में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की दो दिवसीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के साथ-साथ किसानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम सुमिरन सिंह ने संगठनात्मक गतिविधियों की बिंदुवार समीक्षा की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करने और किसानों के बीच सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया.

खाद, बीज और बिजली की उपलब्धता पर दिया जोर

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को समय पर खाद, बीज और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और उनके समाधान के लिए प्रशासन तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने की अपील की.

Bhagalpur News: कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में क्षेत्रीय प्रभारी सुनील कुमार सिंह, जिला प्रभारी ज्योतिष कांत कुमार, भाजपा जिला प्रवक्ता नवनीत कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष सबोध सिंह कुशवाहा और विनोद मंडल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला प्रवक्ता नवनीत कुमार ने की. इस दौरान झाबो दा, विनय कुमार सिंह, डोमी दा, लक्ष्मण बाबू समेत किसान मोर्चा और भाजपा के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे.

गांव-गांव तक पहुंचेंगे किसान हित के कार्यक्रम

बैठक के अंत में संगठन विस्तार के साथ किसानों के हित में चलाए जा रहे सरकारी कार्यक्रमों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >