Bihar: बिहार के लोगों के लिए हवाई सफर अब और भी आसान होने वाला है. राज्य सरकार ने हवाई कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सारण जिले के सोनपुर और भागलपुर के सुल्तानगंज में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने को मंजूरी दे दी गई है. इन दोनों बड़े प्रोजेक्ट्स से न केवल सफर का समय बचेगा, बल्कि राज्य के विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी.
सोनपुर में बनेगा विशाल हवाई अड्डा
सोनपुर में बनने वाले एयरपोर्ट के लिए सरकार ने बहुत बड़े स्तर पर योजना तैयार की है. इसके लिए करीब 4228 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा. यह एयरपोर्ट इलाके की तस्वीर बदल देगा और पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी जबरदस्त बढ़ावा देगा. सारण और आसपास के जिलों के लिए यह किसी वरदान से कम नहीं होगा.
सुल्तानगंज को भी मिला एयरपोर्ट का तोहफा
भागलपुर के सुल्तानगंज में भी नया ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. इस प्रोजेक्ट के लिए 931 एकड़ जमीन लेने की योजना है. पूर्वी बिहार के लोगों के लिए यह एयरपोर्ट काफी अहम साबित होगा. इससे भागलपुर और उसके पड़ोसी जिलों को सीधे देश के बड़े शहरों से जुड़ने का मौका मिलेगा.
5000 करोड़ रुपये का भारी-भरकम बजट मंजूर
इन दोनों एयरपोर्ट के निर्माण और जमीन खरीदने के लिए बिहार सरकार ने करीब 5000 करोड़ रुपये राशि को मंजूरी दे दी है. इतनी बड़ी रकम मिलने से जमीन अधिग्रहण और शुरुआती बुनियादी ढांचे के काम में काफी तेजी आएगी. सरकार का लक्ष्य है कि इन प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा कर लिया जाए.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
मजबूत होगा बिहार का ट्रांसपोर्ट नेटवर्क
नए एयरपोर्ट बनने का मतलब सिर्फ हवाई जहाज उड़ना नहीं है, बल्कि इससे हजारों लोगों को रोजगार भी मिलेगा. एयरपोर्ट के आसपास होटल, ट्रांसपोर्ट और अन्य उद्योग विकसित होंगे. इससे लोकल इकोनॉमी मजबूत होगी. बाहरी कंपनियां भी बिहार में निवेश के लिए आकर्षित होंगी. आने वाले समय में ये एयरपोर्ट बिहार की नई पहचान बनेंगे.
इसे भी पढ़ें: चंपारण से गया तक मौसम ने मचाई तबाही, भीषण तूफान ने बिहार में ली 20 की जान, अलर्ट जारी
विक्रमशिला सेतु पर आवाजाही बंद, सीएम ने रक्षा मंत्री से की खास बातचीत, जानें क्या है नया प्लान
