Bihar News: भागलपुर समेत प्रदेश के तीन जिलों में 23 करोड़ से लगेंगे दही बनाने के संयंत्र, ऑटोमेटिक होगी मशीन

Bihar News: विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति-सुधा डेयरी के एमडी ने कहा- सात निश्चय प्रोग्राम पार्ट टू के तहत अगले सावन से पहले लाखों उपभोक्ताओं को दही मिलने लगेगा

Bihar News: दीपक राव/ भागलपुर समेत प्रदेश के तीन जिलों सुपौल व मुजफ्फरपुर में 23 करोड़ की लागत से दही बनाने के संयंत्र लगेंगे. लाखों उपभोक्ताओं को उच्च तकनीक से तैयार दही मिलेगा. बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की संयुक्त सचिव स्मिता सिन्हा ने महालेखाकार को पत्र लिखा है. पत्र में बताया कि राज्य योजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 से 2025-26 तक दो वर्षों में कॉम्फेड के माध्यम से कुल रुपये 23 करोड़ की लागत से भागलपुर, सुपौल और मुजफ्फरपुर में दही बनाने के संयंत्र लगाये जायेंगे.

ऑटोमेटिक होगी मशीन और हाइजेनिक होगी दही

विक्रमशिला दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड अंतर्गत सुधा डेयरी के एमडी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि सात निश्चिय प्रोग्राम पार्ट-टू के तहत भागलपुर प्रक्षेत्र के भागलपुर, मुंगेर, जमुई, बांका, गोड्डा, देवघर, साहेबगंज, जामताड़ा व दुमका के लाखों उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा. अगले सावन अर्थात 2025 के सावन से पहले इस संयंत्र का शुभारंभ हो जायेगा. उन्होंने बताया कि यह मशीन पूरी तरह से आधुनिक तकनीक से युक्त व ऑटोमेटिक होगी. इसमें कम से कम ह्यूमेन पावर का काम होगा. कम से कम लोगों का इंवॉल्वमेंट होने के कारण दही हाइजेनिक होगी. दही गुणवत्तापूर्ण होगी.

Also Read: Bihar News: हाजीपुर में बाढ़ के पानी में डूबे खेत-खलिहान, फसल बर्बाद होने से किसान चिंतित

भागलपुर व सुपौल में प्रतिदिन 10 मैट्रिक टन व मुजफ्फरपुर में 20 मैट्रिक टन दही होगा तैयार

एमडी शिवेंद्र सिंह ने बताया कि भागलपुर व सुपौल की मशीन से प्रतिदिन 10 मैट्रिक टन दही तैयार किया जायेगा, जबकि मुजफ्फरपुर में 20 मैट्रिक टन दही तैयार करने की मशीन लगेगी. उन्होंने यह भी बताया कि जब इतनी मात्रा में दही तैयार करने की मशीन लगेगी, तो दूध उत्पादन को बढ़ावा दिया जायेगा. गांव-गांव में मवेशी पालन को भी बढ़ावा मिलेगा. इससे लोगों की आय दोगुनी करने की योजना बनायी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >