भागलपुर. दि बिहार कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड की वार्षिक आमसभा शनिवार को आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण स्थगित कर दी गयी. आमसभा का आयोजन तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय प्रशाल में किया गया था. अब वार्षिक आमसभा 26 सितंबर को आयोजित की जायेगी.
दीप प्रज्वलित कर किया गया आमसभा का उद्घाटन
कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष नितेश कुमार, मुख्य अतिथि देव ज्योति मुखर्जी और मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र मिश्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की. उद्घाटन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत आमसभा की कार्यवाही शुरू की गयी.
कोरम पूरा नहीं होने से प्रस्तावों पर नहीं हो सका विचार
आमसभा के लिए निर्धारित आवश्यक कोरम पूरा नहीं होने के कारण प्रस्तावित कार्यों और एजेंडों पर विचार नहीं किया जा सका. इसके बाद मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जितेंद्र मिश्र ने आमसभा को स्थगित करने की घोषणा की.
उन्होंने बताया कि अब वार्षिक आमसभा 26 सितंबर को आयोजित की जायेगी. उन्होंने सोसाइटी के सदस्यों से निर्धारित तिथि पर अधिक संख्या में उपस्थित होकर आमसभा में भाग लेने की अपील की.
प्रीतम कुमार यादवेंदु ने किया मंच संचालन
कार्यक्रम का मंच संचालन महाप्रबंधक प्रीतम कुमार यादवेंदु ने किया. इस मौके पर निदेशक परिषद के सदस्य प्रीतम शर्मा, नवल किशोर पासवान, शबनम कुमारी, सुभद्रा देवी, पुनीता कुमारी और चंदा मौजूद रहीं.
