भागलपुर में चलेगा बुलडोजर, जमीन मापी के बाद अतिक्रमणकारियों को भेजा जाएगा नोटिस

Bihar Bulldozer Action: भागलपुर जिले में अवैध बस्ती पर बुलडोजर चलेगा. जमीन मापी का काम किया जा रहा है. अब तक लगभग 100 घरों की पहचान की गई है. जमीन मापी के बाद अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

Bihar Bulldozer Action: बिहार के भागलपुर जिले में बुलडोजर एक्शन दिखने वाला है. नगर निगम की तरफ से बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है. जानकारी के मुताबिक, निगम अपनी अचल संपत्तियों और तालाब क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त कराएगा. खतियान आधारित जमीन पर बसी हुई अवैध बस्ती को खाली कराया जाएगा. इसे लेकर जमीन की मापी की जा रही है.

अब तक कितने घर किए गए चिन्हित?

भागलपुर के हसनाबाद के निगम के पुराने कसाईखाना और शेल्टर हाउस की जमीन को खाली कराया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, पिछले लगभग तीन दिनों से जमीन मापी का काम किया जा रहा है. अब तक लगभग 100 घरों को चिह्नित किया गया है. जमीन मापी का काम अब भी जारी है. मापी की रिपोर्ट आने के बाद अतिक्रमण हटाया जाएगा.

नगर आयुक्त ने क्या दिया आदेश?

जानकारी के मुताबिक, सर्वे वार्ड नंबर- 17 (वर्तमान वार्ड 13) में कंपनीबाग इलाके में खाता नंबर 907 की निगम जमीन पर अवैध कब्जा किया गया था. इसके बाद ही नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा की तरफ से अवैध निर्माण शाखा को सख्त एक्शन का आदेश दिया गया था. दूसरे सर्वे का काम फिलहाल जारी है. नगर निगम की जमीन पर अवैध कब्जा कर लोगों ने पक्के मकान बनाए हैं.

जवाब नहीं मिलने पर होगा एक्शन

नगर आयुक्त की तरफ से आदेश दिए जाने के बाद सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस भेजा जाएगा. इसके बाद अतिक्रमणकारियों को उनका पक्ष रखने के लिए एक हफ्ते का समय दिया जाएगा. अतिक्रमणकारियों की तरफ से दिए गए तय समय में अगर संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण हटाया जाएगा.

Also Read: RJD के 14 सवालों का बिहार सरकार ने दिया जवाब, राबड़ी देवी ने फिर क्या पूछा?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >