चक्रवातीय सिस्टम के असर से पूर्व बिहार में होगी हल्की बारिश

चक्रवातीय सिस्टम के असर से पूर्व बिहार में होगी हल्की बारिश

बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हो रहे चक्रवातीय सिस्टम के कारण पूर्व बिहार समेत भागलपुर जिले के मौसम में बदलाव आयेगा. 24 से 26 अक्तूबर के बीच तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 23-27 अक्तूबर के बीच भागलपुर समेत बांका, मुंगेर, शेखपुरा, जहानाबाद, नालंदा एवं लखीसराय जिले में चक्रवात का असर दिखेगा. आसमान में बादल छाये रहेंगे, एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की भी संभावना है. दाना नामक चक्रवात का 25 अक्तूबर की सुबह पश्चिम बंगाल व ओडिशा के तट पर लैंडफॉल होगा. अगले रविवार तक पूर्वानुमान की अवधि में 05-10 किमी/घंटा की रफ्तार से बुधवार को पछिया एवं उसके बाद पूर्वा हवा चल सकती है.

फसल की सिंचाई स्थगित करें : मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रहा. 3.2 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चली. आगामी दिनों में वर्षा की संभावना को देखते हुए धान एवं मक्का की तैयार फसलों की कटाई एवं झराई करते समय सावधानी बरतें. खड़ी फसलों में सिंचाई स्थगित करें. कीटनाशक एवं खाद का प्रयोग आसमान साफ रहने पर ही करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >