इस सप्ताह जिले से लौट सकता है माॅनसून, फिर बदलेगा मौसम

इस सप्ताह जिले से लौट सकता है माॅनसून, फिर बदलेगा मौसम

जिले में सोमवार का मौसम शुष्क रहा. दोपहर के तापमान में वृद्धि से लोगों को ऊमस का अहसास हुआ. अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा. आसमान में हल्के बादल छाये रहे, हालांकि जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि नौ अक्तूबर तक जिले में बादल छाये रह सकते हैं. एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने का अनुमान है. नवरात्र पूरा होने तक जिले से माॅनसून के लौटने की प्रक्रिया पूरी हो सकती है. तापमान होगा कम, बढ़ेगा वायु प्रदूषण : देश में माॅनसून के लौटने की प्रक्रिया जारी है. देश के पश्चिमी राज्यों व उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल इलाके तक मॉनसून लौट चुका है. पछिया हवा चलने से पहले 15 अक्तूबर तक ऊमस बनी रहेगी. इसके बाद पछिया हवा के असर से ही तापमान कम होने लगेगा. साथ ही हवा में प्रदूषण की मात्रा भी बढ़ती जायेगी. खेती के लिए सलाह : धान की बालियों में दूध आने के बाद इसमें गंधी बग कीट की निगरानी करें. सितंबर में बोयी गयी अरहर की फसल में निकाई-गुराई व बछनी करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >