जून के सूखे के बाद जुलाई की शुरुआत झमाझम बारिश से

जून के सूखे के बाद जुलाई की शुरुआत झमाझम बारिश से राहत

– बारिश से गर्मी व उमस से मिली राहत, तापमान में आयी कमी

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले में महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई. सोमवार को दिन भर आसमान में बादल छाये रहे. दोपहर बाद 22 मिलीमीटर बारिश से लोगाें को गर्मी व ऊमस से राहत मिली. अधिकतम तापमान एक डिग्री कम होकर 34.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 86 प्रतिशत रही. 4.8 किमी प्रतिघंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि दो से छह जुलाई के बीच भागलपुर जिले में तापमान में हल्की कमी रहेगी. दो से छह जुलाई के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इस अवधि में पूर्वा हवा की गति पांच से नौ किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है. किसान सब्जियों और धान के बिचड़ा में सिंचाई रोक सकते हैं. मध्यम अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

जून में आधे से कम बारिश हुई : भागलपुर जिले में जून में 167.32 मिलीमीटर बारिश की जगह 65 मिलीमीटर के आसपास बारिश हुई. यह आधे से भी कम है. कम बारिश के कारण किसान अपने खेतों में लंबी अवधि वाले धान का बिचड़ा तैयार नहीं कर पाये. वहीं जून में लोग भीषण गर्मी व उमस से परेशान रहे. पूरे माह में महज दो दिन बारिश हुई. इनमें पिछले सप्ताह तीन घंटे के दौरान 60 मिलीमीटर तक बारिश हो गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >