हल्की बारिश से ऊमस बढ़ी, 41 डिग्री तापमान जैसी गर्मी का अहसास

हल्की बारिश से ऊमस बढ़ी, 41 डिग्री तापमान जैसी गर्मी का अहसास

वरीय संवाददाता, भागलपुर

जिले का मौसम गुरुवार को काफी गर्म व ऊमसयुक्त रहा. सुबह में भागलपुर शहर के पूर्वी हिस्से में हल्की बारिश भी हुई. वहीं कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई. दिन में आसमान में हल्के बादल छाये रहे, बावजूद गर्मी से लोगों को निजात नहीं मिली. लोगों को झमाझम बारिश का बेसब्री से इंतजार है. छह जून को दोपहर में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री रहा. हालांकि, ऊमस के कारण 41 डिग्री जैसी गर्मी का अहसास हुआ. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 24.5 रहा. इस समय हवा में नमी की मात्रा 68 प्रतिशत रहा. 7.8 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चली. सुबह के समय 3.4 मिलीमीटर बारिश हुई.

बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार ने बताया कि सात से 11 जून के बीच भागलपुर जिले में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में वृद्धि बनी रह सकती है. साथ ही, ऊमस बना रहेगा. 8 से 11 जून के बीच आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. 10 से 11 जून के दौरान हल्की बारिश की संभावना है. इस दौरान पश्चिमी हवा चलेगी और हवा की गति 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. किसानों को सलाह दिया गया है कि गरमा सब्जियों में आवश्यकता अनुसार सिंचाई कर सकते हैं, लंबी अवधि वाले धान की नर्सरी अभी लगा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >