धूप निकलने से दिन में ठंड से राहत, रात में शीतलहर जारी

तड़के सुबह का तापमान 13.5 डिग्री

धूप निकलने से शनिवार को दिन में लोगों को ठंड से राहत मिली. वहीं रात में शीतलहर चलती रही. सुबह व शाम में धुंध भी छायी रही. 18 जनवरी को दोपहर का अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 25 डिग्री रहा. वहीं तड़के सुबह का तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. हवा में नमी की मात्रा 92 प्रतिशत रही. इस कारण धुंध का असर दिखा. हवा की गुणवत्ता खराब रही. अधिकतम एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 रही. पछिया हवा की गति 4.9 किमी/घंटा रही. दो दिन आसमान में छाये रहेंगे बादल : भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 22 जनवरी तक दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाये रह सकते हैं. उसके बाद आसमान प्राय: साफ एवं मौसम शुष्क रहेगा. अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11-13 डिग्री रहने की संभावना है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 90-95 प्रतिशत रहेगी. पूर्वानुमान की अवधि में 5-9 किमी/घंटा की गति से पछिया हवा चल सकती है. फसलों में झुलसा रोग की करें पड़ताल: बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कम तापमान के कारण टमाटर, मटर एवं आलू की फसल में झुलसा रोग का प्रकोप हो सकता है. खेतों में नमी बनाये रखें. चने की फसल में सूंडी कीट की निगरानी करें. बचाव के लिए खेतों के पास प्रकाश प्रपंच लगाकर प्रौढ़ कीटों को आकर्षित कर इसे नष्ट किया जा सकता है. यदि कीट की संख्या अधिक हो तो स्पेनोसेड एक मिली प्रति तीन लीटर पानी की दर से घोल बनाकर छिड़काव करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >