13 अक्तूबर तक जिले में हल्की बारिश का अनुमान

13 अक्तूबर तक जिले में हल्की बारिश का अनुमान

वरीय संवाददाता, भागलपुर जिले में मंगलवार को दिनभर बादल छाये रहे. लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली. जिले का अधिकतम तापमान 29 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री रहा. हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत रही. 4.1 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. सबौर समेत जिले में कहीं-कहीं 3.1 मिलीमीटर हल्की बारिश भी हुई. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 09-13 अक्तूबर के पूर्वानुमान अवधि में जिले में बादल छाये रह सकते हैं. एकाध जगह पर हल्की वर्षा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31-32 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री रहने की संभावना है. हवा में नमी की मात्रा सुबह में 75 से 85 प्रतिशत व दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रह सकती है. इस अवधि में पांच किमी/घंटे की गति से पछिया हवा चलने का अनुमान है. किसानों के लिए सलाह ऊंचे खेतों में तोरी की बुआई शुरू करें. धान की फसल जो दुग्धाअवस्था में आ गयी हो, उसमें गंधी बग कीट की निगरानी करें. अगात मूली की बुआई करें. जून-जुलाई में बोयी गयी अरहर में कीट-व्याधि का निरीक्षण करें. बैगन के तैयार पौधों की रोपाई करें. मछलियों को उनके वजन के 2 से 3 प्रतिशत की दर से पूरक आहार दें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >