रविवार तक जिले में हल्की बारिश का अनुमान

रविवार तक जिले में हल्की बारिश का अनुमान

जिले में गुरुवार का मौसम शुष्क रहा. आसमान में हल्के बादल छाये रहे. अधिकतम तापमान तीन अंक कम होकर 29.5 डिग्री तक पहुंच गया. न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. इससे लोगों को दोपहर में गर्मी व ऊमस से आंशिक राहत मिली. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण भागलपुर समेत आसपास के जिलों में 4.1 किमी/घंटा की धीमी गति से पूर्वा हवा चलती रही. हवा में नमी की मात्रा घटकर 81 प्रतिशत तक पहुंच गयी है. जिले में कहीं भी बारिश नहीं हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुमान के अनुसार रविवार तक जिले के कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. बीएयू सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की वैज्ञानिक डॉ नेहा पारिक ने बताया कि बिहार में अभी एक सप्ताह यानी 10 अक्तूबर तक मानसून एक्टिव रहेगा.

किसान���ं के लिए सलाह : जो धान की फसल दुग्धावस्था में आ गयी हो उसमें गंधी बग कीट की निगरानी करें. अरहर की फसल में निकायी-गुरायी व बछनी करें. जून-जुलाई में बोयी गयी अरहर में कीट का निरीक्षण करें. बैगन की तैयार पौध की रोपाई करें. पशुओं को खनिज मिश्रण 50 ग्राम से 60 ग्राम प्रतिदिन दें. इससे पशु की दुग्ध उत्पादन और शारीरिक क्षमता बनी रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >