भागलपुर में अगले सात दिन भी नहीं मिलेगी राहत, छिटपुट बारिश के आसार

Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर में मानसून की सक्रियता अब भी कमजोर बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक जिले में व्यापक बारिश

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

Bhagalpur Weather Alert: भागलपुर में मानसून की सक्रियता अब भी कमजोर बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार अगले सात दिनों तक जिले में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है. इस दौरान केवल कुछ स्थानों पर हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है. ऐसे में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिलने के आसार कम हैं, जबकि किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है.

अगले सात दिन भी कमजोर रहेगा मानसून

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि अगले सात दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग इसी तरह बना रहेगा. जिले में कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश हो सकती है, लेकिन अच्छी और व्यापक वर्षा की संभावना फिलहाल नहीं दिख रही है.

धान की रोपाई पर पड़ा असर

मानसून ने 11 जून को जिले में दस्तक दी थी, लेकिन इसके बाद भी अब तक एक-दो दिन की अच्छी बारिश भी नहीं हुई. पर्याप्त वर्षा नहीं होने के कारण धान की रोपाई का कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है. सामान्य स्थिति में जून के अंत तक धान की रोपाई का बड़ा हिस्सा पूरा हो जाना चाहिए, लेकिन जुलाई शुरू होने के बाद भी जिले में पांच प्रतिशत से कम क्षेत्र में ही रोपाई हो सकी है.

धान का बिचड़ा बचाने में जुटे किसान

बारिश नहीं होने से किसान अपने खेतों में तैयार धान के बिचड़े को बचाने के लिए सिंचाई का सहारा ले रहे हैं. जिन किसानों ने बिचड़ा गिराया है, वे लगातार पानी पटाकर उसे जीवित रखने की कोशिश कर रहे हैं. किसान अब अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि तैयार बिचड़े की रोपाई समय पर की जा सके.

उमस से लोग भी परेशान

बारिश नहीं होने से जिले में उमस भरी गर्मी बनी हुई है. दिनभर चिपचिपी गर्मी से लोगों को परेशानी हो रही है और मौसम में राहत का इंतजार जारी है. अगले कुछ दिनों तक मौसम में बड़े बदलाव के संकेत नहीं मिलने से लोगों और किसानों दोनों की चिंता बढ़ गई है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Brajesh nandan mad

ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >