bhagalpur news. सात जून से विक्रमशिला पर बने बेली ब्रिज पर वन-वे परिचालन हो जायेगा शुरू

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से होकर सात जून से परिचालन शुरू हो जायेगा.

विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज से होकर सात जून से परिचालन शुरू हो जायेगा. इस तारीख पर फाइनल मुहर लगाते हुए भागलपुर के डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने बताया कि विक्रमशिला सेतु पर बनाये गये बेली ब्रिज पर सात जून को परिचालन शुरू कर दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि छह जून को इस पुल वाहन चलाकर फाइल ट्रायल किया जायेगा. उन्होंने कहा कि वह खुद गाड़ी से इस बेली ब्रिज को पार करेंगे. ट्रायल के दिनकई गाड़ियों को जो बेली ब्रिज पर चलाया जायेगा. दोनों ओर के बैरियर के पास पुलिस चेक पोस्ट को कड़े निर्देश बेली ब्रिज के दोनों ओर बन रहे बैरियर के पास पुलिस बल की तैनाती होगी. वहां चेक पोस्ट रहेगा. चेक पोस्ट को कड़े निर्देश दिये गये हैं कि इस ब्रिज पर जितने मानक तय किये हैं उतने मानक की गाड़ी को ही प्रवेश दिया जायेगा. इसके अलावे किसी भी बड़े वाहन के प्रवेश पर पूरी तरह रोक है. वहीं बेली ब्रिज को बना रहे बीआरओ की टीम अधीक्षण अभियंता बिपिन कुमार चंद्र के नेतृत्व में फाइनल टच दिया जा रहा है. सेतु पर कुल चार ब्रेली ब्रिज बनाया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nishi ranjan thakur

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >