भागलपुर में बारिश के आसार, 15 जून तक पहुंचेगा मानसून

बंगाल में मानसून की आहट शुरू हो गयी है. 15 जून को बिहार में मानसून के प्रवेश की संभावना है. इससे पहले जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है.

भागलपुर से ललित किशोर मिश्र की रिपोर्ट

भागलपुर. बंगाल में मानसून की आहट शुरू हो गयी है. 15 जून को बिहार में मानसून के प्रवेश की संभावना है. इससे पहले जिले में प्री-मानसून बारिश का दौर शुरू हो गया है. आसमान में लगातार बादल छाये रह रहे हैं और कई जगहों पर बारिश की संभावना बनी हुई है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम विभाग के अनुसार 13 जून तक जिले में बारिश होने के आसार हैं. सुबह और शाम का मौसम सुहावना रह रहा है, लेकिन दिन में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है.

मानसून के प्रवेश के बाद किसान लग जायेंगे खेतों में

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 15 जून के आसपास बिहार में मानसून प्रवेश कर सकता है. मानसून की बारिश शुरू होते ही खरीफ फसलों की खेती की तैयारियां तेज हो जायेंगी. जिन किसानों के पास सिंचाई की सुविधा है, उन्होंने धान का बिचड़ा लगाना शुरू कर दिया है. वहीं बारिश पर निर्भर किसान मानसून का इंतजार कर रहे हैं. अच्छी बारिश होने के बाद वे भी धान की नर्सरी तैयार करने और खेतों में कृषि कार्य शुरू करने में जुट जायेंगे. मानसून के आगमन से किसानों को राहत मिलने के साथ खेती-किसानी की गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ लेंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >