भागलपुर से ब्रजेश माधुर्य की रिपोर्ट
Bhagalpur News: भागलपुर और नवगछिया के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए राहत की खबर है. अक्सर अंधेरे और कम रोशनी के कारण हादसों की आशंका वाले जाह्नवी चौक पर अब 30 मीटर ऊंचा हाईमास्ट लाइट लगाया जाएगा. राष्ट्रीय राजमार्ग-131B पर स्थित इस महत्वपूर्ण चौक को रोशन करने की दिशा में एनएच डिवीजन, भागलपुर ने प्रक्रिया शुरू कर दी है. एजेंसी चयन के लिए कोटेशन आमंत्रित किए गए हैं. अगर तय समय पर काम पूरा हुआ तो जल्द ही यह इलाका रात के समय पहले से कहीं अधिक सुरक्षित और रोशन नजर आएगा.
जाह्नवी चौक पर जल्द दिखेगा बड़ा बदलाव
भागलपुर-नवगछिया के बीच घोषित राष्ट्रीय राजमार्ग-131B पर किमी 6.200 स्थित जाह्नवी चौक जल्द ही नई पहचान पाने वाला है. यहां 30 मीटर ऊंचा हाईमास्ट लाइट सिस्टम लगाया जाएगा.
एनएच डिवीजन, भागलपुर ने इसके लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हाईमास्ट लाइट की आपूर्ति और इंस्टॉलेशन के लिए इच्छुक एजेंसियों से कोटेशन मांगे गए हैं.
यह कदम केवल रोशनी बढ़ाने के लिए नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और रात के समय वाहन चालकों की परेशानी कम करने के उद्देश्य से उठाया गया है.
क्यों जरूरी था हाईमास्ट लाइट लगाना?
जाह्नवी चौक भागलपुर और नवगछिया के बीच एक महत्वपूर्ण जंक्शन है. इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में निजी वाहन, बसें, ट्रक और मालवाहक वाहन गुजरते हैं.
रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं होने के कारण वाहन चालकों को कई बार चौक की स्थिति समझने में दिक्कत होती है. इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है. हाईमास्ट लाइट लगने के बाद पूरे चौक पर बेहतर रोशनी उपलब्ध होगी, जिससे यातायात अधिक सुरक्षित होने की उम्मीद है.
स्थानीय लोगों का भी लंबे समय से इस इलाके में बेहतर प्रकाश व्यवस्था की मांग रही है.
पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.
10 जुलाई तक जमा होंगे कोटेशन
एनएच डिवीजन की ओर से जारी सूचना के अनुसार इच्छुक एजेंसियां 10 जुलाई तक मुहरबंद लिफाफे में अपना कोटेशन जमा कर सकेंगी.
उसी दिन सभी प्राप्त कोटेशन खोले जाएंगे और सबसे कम दर देने वाली योग्य एजेंसी को आवश्यक एसेसरीज के साथ हाईमास्ट लाइट सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी दी जाएगी.
इस प्रक्रिया के जरिए विभाग पारदर्शिता के साथ एजेंसी का चयन करना चाहता है.
एनएच डिवीजन ने स्पष्ट किया है कि चयनित एजेंसी को कार्यादेश जारी होने के बाद केवल 10 दिनों के भीतर इंस्टॉलेशन का काम पूरा करना होगा.
यानी प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम को लंबे समय तक लटकाने की अनुमति नहीं होगी. विभाग चाहता है कि हाईमास्ट लाइट जल्द से जल्द चालू हो जाए ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके.
पटना: बिहार सरकार की सहायक प्राध्यापक नियुक्ति नियमावली (2026) को लेकर अभ्यर्थियों ने आपत्ति जताई.
Bhagalpur News: रखरखाव की जिम्मेदारी भी एजेंसी की होगी
हाईमास्ट लाइट लगाने के बाद उसकी जिम्मेदारी खत्म नहीं होगी. जिस एजेंसी को काम मिलेगा, वही गारंटी अवधि तक इसके रखरखाव की जिम्मेदारी भी निभाएगी.
इसके अलावा एजेंसी को सभी आवश्यक गारंटी और वारंटी दस्तावेज एनएच डिवीजन के कार्यालय में जमा करने होंगे. विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भुगतान आवंटित राशि की उपलब्धता के बाद ही किया जाएगा.
रात का सफर होगा ज्यादा सुरक्षित
भागलपुर और नवगछिया के बीच यातायात लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में सड़क किनारे बेहतर प्रकाश व्यवस्था केवल सुविधा नहीं, बल्कि सुरक्षा का भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है.
जाह्नवी चौक पर हाईमास्ट लाइट लगने से वाहन चालकों को चौक दूर से ही स्पष्ट दिखाई देगा. इससे रात के समय दुर्घटनाओं की आशंका कम होगी और स्थानीय लोगों के साथ-साथ रोजाना इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों यात्रियों को भी राहत मिलेगी.
