बिना राशन कार्ड वालों के लिए डीलर को भेजा गया 548 क्विंटल चना, प्रत्येक परिवार को मिलेगा 1 किलो चना

भागलपुर में आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत राशन कार्ड विहीन लोगों (दूसरे राज्यों से आये व अन्य फंसे श्रमिक सहित) को प्रति परिवार एक किलो चना मुफ्त में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है.

भागलपुर में आत्मनिर्भर भारत योजना अंतर्गत राशन कार्ड विहीन लोगों (दूसरे राज्यों से आये व अन्य फंसे श्रमिक सहित) को प्रति परिवार एक किलो चना मुफ्त में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. इसे लेकर सभी प्रखंडों व नगर निकायों के चयनित जन वितरण प्रणाली की दुकानों को 548.76 क्विंटल चना जून के लिए उपलब्ध कराया गया है.

Also Read: गरीब बच्चों को सड़क पर फ्री में पढ़ाता है पुलिस का यह जवान, सिंघम और अभिनंदन के नाम से है मशहूर

डीएम ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ चना वितरण कराना सुनिश्चित करेंगे,इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे और वितरण का कार्य प्रखंड पंचायत वार्ड स्तर पर गठित सतर्कता समिति की देखरेख में करायेंगे. अगले माह की सात तारीख तक वितरण संबंधी उपयोगिता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध कराने कहा गया है.

Posted by : Thakur Shaktilochan Shandilya

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >